बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बीती रात ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पद पर पोस्टेड विनोद कुमार राय के आवास पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान अवैध संपत्ति के ऐसे सबूत सामने आए जिन्होंने जांच अधिकारियों को भी हैरत में डाल दिया।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान अधिकारी दरवाज़े पर घंटों खड़े रहे, क्योंकि अभियुक्त की पत्नी ने टीम को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इस बीच अंदर से जलते नोटों की गंध और धुआं निकलता देख शक गहरा गया। सूचना अगमकुआं थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से सुबह करीब 5 बजे जबरन घर में एंट्री की गई।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
जैसे ही अधिकारी घर में दाखिल हुए तो लाखों रुपये के नोट जलाए जा चुके थे। घर की नालियों में इतनी मात्रा में रुपये भर दिए गए थे कि सीवरेज पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस ने भारी मात्रा में संपत्ति बरामद की है। रेड के दौरान अब तक की बरामदगी में करीब 35 लाख रुपये नगद, लाखों के जले हुए नोट, करोड़ों की जमीन के कागजात, 12 से अधिक बैंक खातों में जमा राशि के दस्तावेज और सोने-चांदी के भारी आभूषण शामिल हैं।
मौके पर FSL टीम
मौके पर जले हुए नोटों की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल, EOU की कार्रवाई जारी है। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ाने पर करोड़ों की अतिरिक्त संपत्ति का खुलासा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बिहार SIR पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आधार कार्ड भी होगा मान्य
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines