हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आखिर क्यों किया गया मोटरसाइकिल का ‘दाह संस्कार’!

विज्ञापन
Patna E Challan

सौरव कुमार, पटना: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों लोग ई-चालान से परेशान हैं। जिस तरह से एक दिन में एक ही वाहन के तीन-तीन बार चालान काटे जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। अब लोगों ने इसका विरोध करने का अनोखा तरीका इजाद कर लिया है।

मोटरसाइकिल का दाह संस्कार 

शुक्रवार को इसका विरोध करते हुए बीजेपी के नेता कृष्ण कल्लू ने पटना के बांस घाट पर नीतीश कुमार की तस्वीर लेकर मोटरसाइकिल का ही दाह संस्कार कर दिया। जिसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई। कृष्ण कल्लू का कहना है कि पटना के बांस घाट पर डेड बॉडी जलाई जाती हैं, लेकिन आज बिहार सरकार का सिस्टम लोगों को परेशान कर रहा है।

इसी के विरोध में मोटरसाइकिल का ही दाह संस्कार कर दिया है। बीजेपी नेता ने मांग की है कि इस तरह के नियम को बदला जाए। जिसमें एक ही दिन में कई बार चालान काटे जा रहे हैं। उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

परिवहन मंत्री बोलीं- जानकारी नहीं 

हालांकि एक दिन में कई बार चालान कटने को लेकर परिवहन मंत्री शीला मंडल का कहना है कि मुझे मामले की पूरी जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट लगाएं। यदि लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं तो इस मामले का पता लगाया जाएगा। शीला मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ रहे हैं। इसके नियंत्रण का यह एक तरीका है। ताकि, लोग डरें और हेलमेट का इस्तेमाल करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें