हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Patna News: पटना में दिनदहाड़े डबल मर्डर, मां-बेटी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में सेना के रिटायर्ड जवान को पीटा
विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के पटना सिटी आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े हुई दिल दहला देने वाली घटना में अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली मार दी। इस हमले में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल धनंजय मेहता का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस को मोहल्ले के आपसी विवाद का शक

घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि शुरू की जांच में मामला स्थानीय विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड से जांच करवाई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी जारी है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं से सहमे लोग

यह घटना पटना सिटी में लगातार बढ़ते अपराध की ताजा मिसाल है। हाल ही में 24 घंटे के भीतर पटना में 8 लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें से 5 की मौत हो गई थी। इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन अब पेट्रोलिंग गाड़ियों की जीपीएस के जरिए निगरानी करने के प्लान पर काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे अपराधियों पर कुछ हद तक अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News: जातीय जनगणना पर मनोज झा का BJP पर हमला, बोले- यह एक राजनीतिक छलावा है

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola