डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, PM मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया में सुपर पावर
Author: News24 हिंदी
Jun 09, 2025 06:05 PM IST
बिहार के पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई मुद्दों पर अपनी राय को सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 11 साल पूरा होने पर उन्होंने कहा कि बिहार का विकास 75 सालों के बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ। डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश नहीं होते तो बिहार आगे नहीं बढ़ता। प्रधानमंत्री ने रोड, एयरपोर्ट समेत अन्य योजनाओं के लिए लाखों करोड़ बिहार को दिए गए।
पीएम के नेतृत्व में भारत सुपर पावर बना- उपमुख्यमंत्री
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सुपर पावर बना। वहीं, जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा पत्र लिखे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू यादव अपने 15 सालों में किसी जाति को लेकर गणना की है क्या? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को लालू यादव और उनके पुत्र ने भुनाने का काम किया। पीएम मोदी ने जातीय जनगणना पूरे देश में करने का फैसला लिया।
चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री
वहीं, चिराग पासवान के द्वारा 243 सीटों पर चुनाव लड़े जाने के बयान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में बीजेपी और अन्य एनडीए के दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें- पटना में दिनदहाड़े डबल मर्डर, मां-बेटी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल