Patna crime news: राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का है, जहां बीती रात 70 वर्षीय वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का प्रतीत हो रहा है, लेकिन महिला की हत्या की वजह से आशंका गहराती जा रही है कि अपराधी किसी और मंशा से घर में घुसे थे।
मृतका के बेटे नलिन रंजन शर्मा, जो एक हिंदी दैनिक अखबार में कार्यरत हैं, ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी से लौटकर नीचे अपने कमरे में सो गए थे। सुबह रोज की तरह जब वह अपनी मां को जगाने ऊपर गए, तो देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उनकी मां बिस्तर पर बेसुध पड़ी थीं, चेहरा तकिए से ढंका हुआ था। जब तकिया हटाया तो चेहरा नीला पड़ा था, जिससे साफ है कि गला दबाकर हत्या की गई।
जांच में जुटी पुलिस
नलिन रंजन ने बताया कि उनकी मां की सोने की चेन और अंगूठी गायब है। कमरे में एक अटैची भी फेंकी हुई मिली है। उनका मानना है कि अपराधियों को ज्यादा कीमती सामान नहीं मिला, या फिर उनकी मां ने अपराधियों को पहचान लिया होगा, इसलिए उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंगाल से 6 आरोपी गिरफ्तार
मृतका के बेटे ने क्या कहा?
मृतका के पुत्र नलिन रंजन शर्मा ने बताया कि मैं नाइट ड्यूटी से आया और नीचे आकर सो गया। सुबह जब मां को जगाने के लिए देखा तो दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर गया तो मां बिस्तर पर पड़ी थीं और चेहरा तकिए से ढका था। गहने गायब थे लगता है आरोपियों ने लूट के इरादे से मां की हत्या की थी। मामले में सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच जारी है जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः चंदन मिश्रा हत्याकांड : पूछताछ में बड़ा खुलासा, शेरू सिंह के गुर्गे ने जेल से रची थी साजिश
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
6 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
10 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines