Patna BPSC office Lathicharge Video: पटना में बुधवार को बीपीएससी ऑफिस के सामने कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कैंडिडेट्स ने पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में पिछले 8 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे थे।
प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि पुलिस की लाठी से उसे चोट लगी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद हम लाठीचार्ज किया गया और वहां से भगा दिया। लाठीचार्ज के बाद सभी स्टूडेंट गर्दनीबाग धरना स्थल लौट गए।
अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए। पटना में बापू एग्जाम सेंटर के अलावा कई परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ियां हुई हैं। इसलिए पूरी परीक्षा फिर से करवाई जानी चाहिए। विरोध कर रहे अभ्यर्थियों में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः अनोखा अंतिम संस्कार! पिता की मौत पर बेटे ने ढोल-नगाड़ों संग किया डांस और लुटाए नोट
अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
बता दें कि बिहार में बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वहां पहुंचे पटना के डीएम चंद्रशेखर ने अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया था। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पहले पेपर देरी से बांटा गया, इसके बाद जो पेपर दिया गया उसकी सील पहले से खुली थी।
पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा आखिर बीपीएससी अभ्यर्थियों से बिहार सरकार की ऐसी क्या दुश्मनी है? उनके साथ आतंकियों और क्रूर अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है। न्याय मांगने वालों पर लाठियों से प्रहार किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं है। वे ऐसी हुकूमत का जड़ मूल से सर्वनाश करने के लिए आज रात फिर से धरने पर बैठेंगे।
ये भी पढ़ेंः नैनीताल के पास बड़ा हादसा, 1500 फीट गहरी खाई में गिरी रोडवेस बस, 4 की मौत
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines