पटना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद विमान हादसे जैसा एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद अचानक रनवे पर टच कर फिर से उसने उड़ान भरी।
अटकी रही यात्रियों की सांसें
इस दौरान करीब 174 यात्रियों की सांसें कुछ देर तक अटकी रहीं। इसके बाद में प्लेन ने 3-4 चक्कर लगाने के बाद सेफली लैंडिंग की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पायलट ने अनाउंस किया कि इमरजेंसी की कोई बात नहीं है और हमने लैंड करने के बाद टेक अप किया है। 5 मिनट के बाद फिर लैंड करने की कोशिश करेंगे। इसके लगभग 10 मिनट के बाद पायलट ने विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया। तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई।
सामने आई वजह
इस पूरे मामले के पीछे कारण पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा बताया गया है। पायलट ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट को रनवे पर लैंड कराया। जिसमें पायलट को पता चल गया कि फ्लाइट थोड़ा ज्यादा आगे लैंड कर गई है। यह एयरपोर्ट के रनवे से आगे जा सकता है और इसी बात से खतरे का एहसास हो गया था। उसके बाद पायलट ने तुरंत फ्लाइट को टेक अप कर लिया।
पायलट ने कराई सेफली लैंडिंग
इस दौरान पायलट ने कुछ मिनट तक आसमान में चक्कर लगाए, उसके बाद सेफली लैंड कर सभी लोगों को सुरक्षित उतारा गया। वहीं, इस पूरे प्रोसेस में पायलट ने अपनी सूझबुझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines