पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के बाद अचानक दोबारा उड़ा प्लेन

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस दौरान लैंड करने के समय रनवे पर टच किया। फिर अचानक दोबारा प्लेन ने उड़ान भर ली।

patna airport
विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद विमान हादसे जैसा एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद अचानक रनवे पर टच कर फिर से उसने उड़ान भरी।   

विज्ञापन

अटकी रही यात्रियों की सांसें 

इस दौरान करीब 174 यात्रियों की सांसें कुछ देर तक अटकी रहीं। इसके बाद में प्लेन ने 3-4 चक्कर लगाने के बाद सेफली लैंडिंग की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पायलट ने अनाउंस किया कि इमरजेंसी की कोई बात नहीं है और हमने लैंड करने के बाद टेक अप किया है। 5 मिनट के बाद फिर लैंड करने की कोशिश करेंगे। इसके लगभग 10 मिनट के बाद पायलट ने विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया। तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई। 

विज्ञापन

सामने आई वजह

इस पूरे मामले के पीछे कारण पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा बताया गया है। पायलट ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट को रनवे पर लैंड कराया। जिसमें पायलट को पता चल गया कि  फ्लाइट थोड़ा ज्यादा आगे लैंड कर गई है। यह एयरपोर्ट के रनवे से आगे जा सकता है और इसी बात से खतरे का एहसास हो गया था। उसके बाद पायलट ने तुरंत फ्लाइट को टेक अप कर लिया। 

विज्ञापन

पायलट ने कराई सेफली लैंडिंग

इस दौरान पायलट ने कुछ मिनट तक आसमान में चक्कर लगाए, उसके बाद सेफली लैंड कर सभी लोगों को सुरक्षित उतारा गया। वहीं, इस पूरे प्रोसेस में पायलट ने अपनी सूझबुझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ