Bagaha Boat Accident: बिहार में गंडक नदी में शनिवार को नाव डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, इस नाव में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुए लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि आज बिहार में यमराज छुट्टी पर थे, क्योंकि इस दौरान स्थानीय गोताखोर वहीं पर मौजूद थे। SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने डूबने वालों के परिजनों को शांत कराया। बताया जा रहा है सभी सवार चंद्रपुर के निवासी थे, जो नदी को पार कर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे।
हादसे की वजह आई सामने
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की वजह नदी में उफान और तेज हवाएं बताई जा रही है। हादसे के बाद SDRF को भी इसकी सूचना दे दी गई, इसके साथ ही भितहा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया है। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि नाव बह गई। इस हादसे में किसी के डूबने की कोई खबर नहीं मिली है। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें… Bihar News: वैशाली में गंगा नदी पर तेज हवा के साथ बह गया पुल; फंस गए कई लोग, देखें Video
काम पर जा रहे थे लोग
हादसे में बचाए गए लोगों ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। वे नाव में सवार हुए और नदी के बीच पहुंचे ही थे कि अचानक बहाव तेज हो गया और नाव डगमगाने लगी। इस बीच देखते ही देखते नाव एक तरफ झुक गई। इससे पहले कि नाव में सवार लोग बैलेंस बना पाते नाव पलट गई।
छोटी नाव चलाने पर है पाबंदी
आपको बता दें कि गंडक नदी में अभी पानी कम है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर नाव चलाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। जुलाई में नदी का जलस्तर बढ़ने पर अधिकारियों गंडक नदी में नाव चलाने पर पाबंदी लगाई थी। इस दौरान केवल परमिशन लेकर बड़ी नाव चला सकते हैं। इस पाबंदी के बाद भी यहां पर लगातार नाव छोटी नाव चलाई जा रही है, जिसके वजह से हादसे होते हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
8 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
8 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
9 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
9 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines