Live Updates
Parsa Election Result 2025 LIVE Updates
परसा सीट से RJD की करिश्मा राय को बंपर जीत मिली है.
Parsa Election Result 2025 LIVE Updates
परसा में दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और इस गिनती के हिसाब से अभी JDU के
छोटेलाल 305 वोटों से आगे हैं.
Parsa Election Result 2025 LIVE Updates
वोटों की गितनी के बीच बता दें, राजद-कांग्रेस गठबंधन से करिश्मा राय तेज प्रताप यादव की ससुराल पक्ष से हैं, जिससे राजद यादव-मुस्लिम वोट बैंक को फिर से एकजुट करने की कोशिश में है. वहीं छोटे लाल राय जेडीयू के प्रत्याशी बनकर विकास और नीतीश कुमार की योजनाओं के सहारे मैदान में हैं.
Parsa Election Result 2025 LIVE Updates
परसा विधानसभा सीट मतगणना जारी है कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे. बता दें, इस बार परसा सीट से जेडीयू ने छोटे लाल राय को मैदान में उतारा है, जबकि राजद-कांग्रेस गठबंधन की ओर से करिश्मा राय चुनाव लड़ रही हैं.
Parsa Election Result 2025 LIVE Updates
आज बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. परसा विधानसभा सीट पर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था. परसा सीट पर जेडीयू और राजद के बीच कांटे की टक्कर है.
Parsa Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE Update: आखिरकार सारण जिले की परसा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से RJD की करिश्मा राय ने बंपर जीत दर्ज की है. उन्होंने JDU के छोटेलाल राय को 26,014 से हराया है. बता दें, 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था.
Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: यहां देखें सीटों का अपडेट
मुख्य उम्मीदवार कौन हैं
इस बार परसा सीट से जेडीयू ने छोटे लाल राय को मैदान में उतारा था, जबकि राजद-कांग्रेस गठबंधन की ओर से करिश्मा राय चुनाव लड़ रही थी. जनसुराज पार्टी से मुसहैब महतो भी मुकाबले में थें.
2020 में परसा विधानसभा चुनाव के नतीजे
| प्रत्याशी | वोट | पार्टी |
|---|---|---|
| छोटेलाल राय | 68,316 | RJD |
| चंद्रिका राय | 51,023 | JDU |
| राकेश कुमार सिंह | 12,186 | LJP |
2015 में परसा विधानसभा चुनाव के नतीजे
| प्रत्याशी | वोट | पार्टी |
|---|---|---|
| चंद्रिका राय | 77,211 | RJD |
| छोटेलाल राय | 34,876 | LJP |
| इनमे से कोई भी नहीं | 6,030 | NOTA |
पिछले चुनावों का हाल
2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के चंद्रिका राय ने एलजेपी के छोटे लाल राय को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया था. वहीं 2020 के चुनाव में समीकरण बदला छोटे लाल राय (अब राजद से) ने जेडीयू के चंद्रिका राय को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर सीट पर कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें- बिहार की हॉट सीट पर बीजेपी-राजद आमने-सामने, रोमांचक मुकाबला
जातीय समीकरण
परसा सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं. यादव समुदाय की हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत मानी जाती है, जबकि मुस्लिम वोट भी 12 से 14 प्रतिशत तक हैं. यही समीकरण अब तक राजद के पक्ष में जाता रहा है. जेडीयू इस बार गैर-यादव पिछड़े और महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- वैशाली सीट पर तीन दलों के बीच कांटे की जंग, कौन मारेगा बाजी?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines