हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Parihar Chunav Result 2025 LIVE: परिहार विधानसभा सीट पर BJP का दबदबा कायम, यहां देखें लाइव नतीजे

Parihar Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. परिहार सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी, राजद की स्मिता पूर्वे गुप्ता, जन सुराज के अवधेश प्रसाद और आम आदमी पार्टी के अखिलेश नरायन ठाकुर के बीच कांटे की टक्कर है.

विज्ञापन

Live Updates

16:29 (IST) 14 Nov 2025

BJP की गायत्री देवी का शानदार प्रदर्शन

गायत्री देवी तीसरी बार चुनाव जीत रही हैं. यहां पर 2010 से BJP का दबदबा कायम है.

16:28 (IST) 14 Nov 2025

BJP 29 हजार वोटों से आगे

BJP प्रत्याशी Gayetri Devi 29025 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, RJD प्रत्याशी Smita Gupta 20178 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

15:32 (IST) 14 Nov 2025

BJP का वर्चस्व कायम

परिहार में BJP की दबदबा कायम है. 8558 वोटों के विशाल अंतर से RJD को BJP पछाड़ रही है.

14:20 (IST) 14 Nov 2025

छह राउंड की गिनती पूरी

इस सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी लगातार आगे चल रही हैं. गायत्री देवी को छठे राउंड तक कुल 21209 वोट प्राप्त हुए हैं.

12:50 (IST) 14 Nov 2025

तीन राउंड की गिनती पूरी

परिहार विधानसभा सीट पर तीन राउंड की गिनती पूरी कर ली गई है. अभी 24 राउंड की गिनती होनी बाकी है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार गायत्री देवी को कुल 11838 वोट मिले हैं.

12:16 (IST) 14 Nov 2025

BJP की उम्मीदवार 14505 से आगे

वोटों की गिनती जारी है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, BJP की उम्मीदवार Gayetri Devi 14505 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, RJD की Smita Gupta 8826 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

11:17 (IST) 14 Nov 2025

NDA और MGB में मामूली अंतर

इस बार भी गिनती के शुरुआती राउंड में एनडीए (NDA) और महागठबंधन (MGB) के उम्मीदवार के बीच बहुत मामूली अंतर बना हुआ है.

10:18 (IST) 14 Nov 2025

परिहार विधानसभा सीट पर NDA आगे

परिहार विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए प्रत्याशी गायत्री देवी ने 2700 वोटों से बढ़त बना ली है।

09:27 (IST) 14 Nov 2025

वोटों की काउंटिंग जारी

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

09:26 (IST) 14 Nov 2025

8 बजे होगा बथनाहा विधानसभा सीट के विधायक की किस्मत का फैसला

विधानसभा सीट के विधायक की किस्मत का फैसला आज होगा. 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Pariharn Chunav Result 2025 LIVE Updates: आज बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. थोड़ी देर में स्पष्ट हो जायेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और किस पार्टी से होगा. हालांकि, परिहार विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं. परिहार विधानसभा सीट का अगला विधायक कौन होगा, इसका भी फैसला आज ही हो जायेगा. थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है.

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे

परिहार विधानसभा के उम्मीदवार

परिहार विधानसभा सीट से बीजेपी की गायत्री देवी लगातार दो बार जीत दर्ज की है, तीसरी बार भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया. बीजेपी से गायत्री देवी, राजद से स्मिता पूर्वे गुप्ता, जन सुराज पार्टी से अवधेश प्रसाद को टिकट दिया गया था जबकि आम आदमी पार्टी ने अखिलेश नरायन ठाकुर को टिकट दिया.

विज्ञापन

2020 में क्या थे नतीजे?

साल 2020 में बीजेपी की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की थी और उन्हें 73,420 वोट मिले थे. जबकि राजद की रितु कुमार दूसरे नंबर पर थी. उन्हें 71,851 वोट मिले थे. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अमजद हुसैन अख्तर को 9,968 वोट मिले थे. इस चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
गायत्री देवीबीजेपी 73,420 (जीत)
रितु कुमारराजद 71,851 (हार)
अमजद हुसैन अख्तर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी9,968

2015 के नतीजे

साल 2015 की बात करें तो परिहार विधानसभा सीट से गायत्री देवी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 66,388 वोट मिले थे, राजद के राम चन्द्र पूर्वे को 62,371 वोट मिले थे. जन अधिकार पार्टी की सरिता यादव को 8005 वोट मिले थे.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
गायत्री देवीबीजेपी 66,388
राम चन्द्र पूर्वेराजद 62,371
जन अधिकार पार्टी सरिता यादव8005

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola