Pappu Yadav Statement Rupauli By-Polls Result : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को बिहार में बड़ा झटका लगा था और एनडीए ने अपनी जीत बरकरार रखी थी, लेकिन रुपौली उपचुनाव के नतीजे ने सबको चौंका दिया। इस उपचुनाव में एनडीए और इंडिया के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा और तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मार ली। उपचुनाव के परिणाम आने के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को सावधान किया।
पप्पू यादव के पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में रुपौली विधानसभा सीट आती है। यहां की जनता ने दो चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों को अपना वोट दिया। लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पप्पू यादव और रुपौली उपचुनाव में शंकर सिंह ने जीत हासिल की। इसे लेकर सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी और जेडीयू पर निशाना साधा।
यह भी पढे़ं : Rupauli By polls Result: 2 महीने में लालू की चहेती को दूसरा झटका, निर्दलीय उम्मीदवार ने हार का लिया बदला
पप्पू यादव ने JUD-RJD पर बोला हमला
उन्होंने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के लोगों ने बड़ी साजिश के तहत अत्यंत पिछड़ी जाति की सीट को हराने का काम किया। भाजपा का जो हार्डकोर वोटर था, वो एक भी वोट जेडीयू के उम्मीदवार को नहीं दिया। 10 वोट भी राजपूत समाज के लोगों ने JDU को नहीं दिया। पप्पू यादव ने आरजेडी पर कहा कि वे (तेजस्वी यादव) युवराज और राजा की तरह काम करते हैं। पहले बीमा भारती का इस्तेमाल किया और फिर बलि का बकरा बना दिया। ये बीमा की नहीं, आरजेडी की हार है।
यह भी पढे़ं : बिहार में JDU को हराने वाले शंकर सिंह कौन? निर्दलीय की टिकट पर जीते रुपौली उपचुनाव
सांसद ने कांग्रेस को भी किया सावधान
निर्दलीय सांसद ने कांग्रेस को सावधान करते हुए कहा कि बिहार की जनता आरजेडी और जेडीयू दोनों से ऊब चुकी है और तीसरा विकल्प खोज रही है, जो कांग्रेस बन सकती है। आने वाली पीढ़ी ने दोनों गठबंधन को नकारा है। अभी भी अहंकार समाप्त करने की जरूरत है। युवराज मत बनिए और फरमान मत दीजिए।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
13 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
13 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines