हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर खड़ा किया सवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी दिया बयान

बिहार में चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल लगातार आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। इसी में कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी इस पर बयान दिया है। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

बिहार में चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल लगातार आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया से कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का दफ्तर अब आरएसएस का मुख्यालय बन चुका है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। पप्पू यादव ने बताया कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गरीबों के नाम पर कोई गड़बड़ी की, तो जान देकर लड़ेंगे

अगर गरीबों के नाम पर आयोग ने कोई गड़बड़ी की, तो उसके खिलाफ जान देकर भी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर आज कांग्रेस प्रभारी से उनकी बातचीत होने वाली है। इसके साथ ही जनता से भी अपील की है कि ऐसी संस्थागत गड़बड़ियों के खिलाफ अब निर्णायक भूमिका निभाने का समय आ गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का बयान

वहीं, राजेश राम ने भी बताया कि इलेक्शन कमीशन जिस तरह से यहां पर 25 दिन के प्रोसेस में पूरी इलेक्ट्रो प्रोसेस को प्रभावित इलेक्शन कमीशन का फैसला है। उसके खिलाफ हम लोग गए, जो वोटर लिस्ट का निरीक्षण का काम कर रहे हैं।

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक,  वो लोग 25 दिन में काम नहीं कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन का किस तरीके का रवैया है, उससे साफ जाहिर है कि 20% वोटर जो उसमें से एलिमिनेट हो जाएंगे। अब 18 दिन बचे हैं और अब 18 दिनों में कैसे पूरा करेंगे। यह किसी को पता नहीं है कि कैसे करें। हम लोगों ने इलेक्शन कमीशन से समय मांगा है। फुट और वोटर पहले इलेक्शन कमीशन बनती थी, तब वोटरों का दायित्व होता था कि आपको बनवाना है। अब भारत में रह रहे लोगों को अपनी नागरिकता साबित करनी होगी।

मुकेश सैनी के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम एक समूह के साथ बात करके हम लोग सब फैसला लेंगे। कोई बात अगर इस तरीके की होती है तो हम लोग इंडिया गठबंधन में बैठकर उसका हल करेंगे।

ये भी पढ़ें-  बिहार में 2 करोड़ लोग हो सकते हैं वोटर लिस्ट से बाहर! रिव्यू के लिए मांगे जा रहे ये डॉक्यूमेंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें