Bihar protest chakka jam: बिहार में वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर आज विपक्ष की ओर से चक्का जाम बुलाया गया था। मार्च के दौरान इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव एक ओपन गाड़ी पर सवार हुए। इस दौरान सांसद पप्पू यादव भी गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको चढ़ने से रोक दिया। उन्होंने इस दौरान बार-बार चढ़ने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पप्पू यादव को ओपन गाड़ी में चढ़ाने से इंकार कर दिया। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है।
खबर अपडेट की जा रही है…
गाड़ी के पीछे-पीछे चलते रहे कन्हैया
पप्पू यादव को चढ़ने से जब रोका गया तो थोड़ी देर के बाद पप्पू यादव वहां से निकल गए। पप्पू यादव के अलावा कन्हैया कुमार को भी गाड़ी में चढ़ने से रोका गया था। इसके बाद कन्हैया कुमार गाड़ी के पीछे पैदल-पैदल चलते रहे। वीडियो सामने आने के बाद जेडीयू ने बयान जारी किया है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं की क्या जगह है इस वीडियो से साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव को स्ट्रांग मैसेज देना चाहते हैं कि हम जिसको गाड़ी पर नहीं चढ़ने देते हैं उसको आगे क्या बढ़ने देंगे।
ये भी पढ़ेंः Bharat Band: कर्जमाफी… लेबर कोड, 25 करोड़ कर्मचारियों का ‘भारत बंद’ आज, सरकार के सामने रखीं ये 10 मांग
बता दें कि बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के विरोध में बुधवार को विपक्ष ने चक्का जाम का आयोजन किया था। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अलावा वीआईपी के मुकेश सहनी भी शामिल हुए। वहीं वाममोर्चा की ओर से डी राजा और माले की ओर से दीपांकर भट्टाचार्य शामिल हुए।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
23 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines