Pappu Yadav Bihar Politics: बिहार से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। उन्होंने अपनी जन अधिकारी पार्टी का विलय भी कांग्रेस में करने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि वे पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पप्पू यादव 5 बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वे बिहार के ताकतवर नेता माने जाते हैं। वे 1991, 1996, 1999, 2004 और 2014 में सांसद बने।
सीमांचल और मिथिलांचल में बीजेपी को रोकने की कोशिश
इससे पहले, पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव और मेरे बीच राजनीतिक रिश्ता नहीं, पूरी तरह से भावनात्मक रिश्ता है। कल हम सब एक साथ बैठे थे। हमारी कोशिश किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में बीजेपी को रोकने की है।
‘2024 ही नहीं, 2025 भी जीतेंगे’
पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने काम किया और विश्वास बनाया। राहुल गांधी ने दिल जीता और लोगों में उम्मीद जगाई। उन्होंने कहा कि हम मिलकर न सिर्फ 2024 (लोकसभा चुनाव) बल्कि 2025 (बिहार विधानसभा चुनाव) भी जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘चाचा रण में आएं, मैं लड़ने को तैयार हूं’; देखें Chirag Paswan और Pashupati Paras कहां से लड़ेंगे चुनाव?
‘जिसने देश का दिल जीत लिया, पीएम वही बनेगा’
जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि पूर्णिया मायने नहीं रखता, मायने रखता है भाजपा को रोकना और कमजोर वर्गों की पहचान और विचारधारा की रक्षा करना। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेतृत्व के साथ मिलकर लड़ेंगे। जिसने इस देश का दिल जीत लिया, वही इस देश का पीएम बनेगा।
पूर्णिया से पहली बार सांसद चुने गए पप्पू यादव
पप्पू यादव पहली बार पूर्णिया से पहली बार 1991 में सांसद चुने गए। वे सबसे पहले 1990 में मधेपुरा के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के भी सदस्य रहे। उन्हें 2015 में राजद से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जन अधिकार पार्टी का गठन किया।
यह भी पढ़ें: लालू यादव के बाद मीसा भारती को भी इस सीट पर मिली हार, क्या 2024 में खत्म होगा BJP का वर्चस्व?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
17 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
19 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines