'Pappu Yadav कैसा आदमी, सभी जानते'; बीमा भारती भड़कीं और बोलीं- ड्रामा न करें, चुपचाप चुनाव लड़ें

Pappu Yadav VS Bima Bharti Purnia: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बीमा भारती और पप्पू यादव के बीच जुबानी जंग तीखी हो रही है। पप्पू यादव ने जहां कांग्रेस के साथ होने का दावा किया है, वहीं बीमा भारती ने उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए एक सलाह दी है।

Rupauli Bihar By Election Result 2024

Pappu Yadav, Bima Bharti

Pappu Yadav VS Bima Bharti Purnia: बिहार में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हो रही हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तीखी होती जा रही है। पिछले दिनों बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में रहीं। बाहुबली नेता पूर्णिया से चुनाव टिकट मिलने की शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन सीट बंटवारे में वह सीट लालू-तेजस्वी की RJD को मिल गई।

विज्ञापन

उन्होंने बीमा भारती को पूर्णिया से उम्मीदवार बनाकर पप्पू यादव को झटका दिया। नाराज होकर पप्पू यादव ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव नामांकन भर दिया। अब इन दोनों उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग चल रही है। पप्पू यादव जहां खुद को कांग्रेसी बता रहे हैं और कांग्रेस के साथ होने का दावा कर रहे हैं, वहीं बीमा भारती ने उन्हें खरी-खरी सुनाते हुए ड्रामा नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न पैसे हैं न दल, जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रहा हूं

पप्पू यादव ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी जन प्रत्याशी होते, जन प्रत्याशी के रूप में 130 करोड़ लोगों के दिल में जगह बनाई है। उनका आशीर्वाद और जनभावना है कि देश में जाति-पाति और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति खत्म हो रही है। राजनीतिक दलों में जो अहंकार है, जो NDA को मजबूत करना चाहते हैं। पूरी कांग्रेस के वर्कर चाहते थे कि मैं चुनाव लड़ूं। पूर्णियां के परिवार चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं। मधेपुरा में आज तक उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ। पूरे बिहार का हो गया, मधेपुरा का नहीं हुआ। कांग्रेस का एक-एक वर्कर पूर्णिया आएगा। ए टीम बी टीम, जो बाहर से लाकर उम्मीदवार खड़े कर दिए, वे क्या चुनाव जीतेंगे?

विज्ञापन

गोपालगंज आज तक भाजपा के अलावा कोई जीता ही नहीं और वहां से किसी बाहर वाले को खड़ा कर दिया, जिसे लोग जानते ही नहीं, कैसे चुनाव जीतेंगे? RJD के मूल नेता सभी जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की परंपरागत सीट भी छीन ली। सब कांग्रेसी साथ हैं, अध्यक्ष की जिम्मेदारी है महागठबंधन की जिम्मेदारी निभाना, वे अपना धर्म बखूबी निभा रहे हैं। न मेरे पास पैसे हैं, न ही दल है, जनता चुनाव लड़ रही है। जनता का समर्थन है। सभी कांग्रेसी मेरे साथ खड़े हैं। मैं राजनीति नहीं जानता और जानना चाहता भी नहीं हूं।

विज्ञापन

पप्पू यादव के बयान पर बीमा भारती का पलटवार

बीमा भारती ने कहा कि कहने को तो कुछ भी कह दो, कुछ समय बाद पता चल जाएगा कि राजद, कांग्रेस, कम्यूनिस्ट, माले, मुकेश सहनी का, महागठबंधन के कार्यकर्ता सभी साथ नजर आएंगे। वह बाहर से लोग लाते हैं, हमारे जो लोग और कार्यकर्ता हैं, सब पूर्णिया के हैं। सभी साथ जाते हैं, कहीं से लाकर इस्तेमाल नहीं करते। वे गलतफहमी में हैं कि राजद और कांग्रेस उनके साथ हैं। समय आएगा तो सच पता चल जाएगा। हम भी पूर्णिया की बहू-बेटी हैं। पूर्णिया की सेवा करते आ रहे हैं। 5 बार विधायक बनते आ रहे हैं। पूर्णिया पर मेरा भी पूरा अधिकार है।

ड्रामा कर रहे हैं पप्पू यादव। लोगों को भ्रमित मत कीजिए, चुनाव लड़ रहे हैं, आराम से चुनाव लड़िए। प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत दी है कि उसके घर पर कांग्रेस का जो झंडा लगा है, उसकी शिकायत दी है। कार्रवाई कराइए, झंडा उतरवाइए। पूर्णिया की जनता पप्पू यादव के बारे में सब जानती है कि वह कैसा आदमी है? उसने कैसे काम किए हैं? मेरे उम्मीदवार बनने से तकलीफ हो रही है, सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। वे चुनाव लड़ें और लड़ने दें। बोलने लगेंगे तो बहुत कुछ बोल देंगे, लेकिन अभी बोलना नहीं चाहते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ