SSB Arrested Pakistani Mother And Son India-Nepal Border: एसएसबी जवानों ने बुधवार देर शाम ने पाकिस्तानी मां- बेटे को गिरफ्तार किया। भारत- नेपाल की सीमा से ये दोनों बिना वीजा के भारत आ रहे थे। जानकारी के अनुसार महिला और युवक दोनों पाकिस्तान के कराची शहर के निवासी हैं। महिला का नाम शाइस्ता हनीफ और उनकी उम्र (62 वर्ष) है। और बेटे का नाम मोहम्मद आर्यन है। पुलिस ने इनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। महिला के पाकिस्तानी पासपोर्ट पर एबी 6787504 और बेटे के पासपोर्ट पर 9991713 एफएम नंबर है।
बिना वीजा भारत आ रहे थे
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी शाइस्ता हनीफ और मोहम्मद आर्यन दोनों नेपाल से भारत आ रहे थे। पानी टंकी सीमा पर जांच के दौरान दोनों से एसएसबी के बीआईटी कर्मी ने उनका पहचान पत्र जांच करने के लिए मांगा। लेकिन उसके भारत आने का वीजा नहीं था। महिला वीजा न दिखाने के लिए तरह- तरह के बहाने बना रही थी। भारत का वीजा न होने के कारण एसएसबी ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
जांच के दौरान मिला पाकिस्तानी पासपोर्ट
एसएसबी की जानकारी के अनुसार महिला की जांच के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट मिला। लेकिन उसके भारत का वीजा नहीं था। वीजा न होने की वजह से एसएसबी उन दोनों को पकड़ा लिया। शुरूआती जांच पूरी होने के बाद दोनों को पश्चिम बंगाल के खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। खोरीबाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाकिस्तानी मां-बेटा किस उद्देश्य से भारत के वीजा के बिना भारत आ रही थी। खोरीबाड़ी पुलिस गुरुवार को पाकिस्तान से आएं मां-बेटे को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।
यह भी पढ़े: लड़की को किडनैप कर एक करोड़ मांगे, गुजरात पुलिस 48 घंटे में UP से दबोच लाई, बताया क्यों रची साजिश?
यह भी पढ़े: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेरहमी से गला रेता…फरीदाबाद में घर के अंदर ही वॉशरूम में थैले में मिली बच्ची की लाश
2022 में भी आ चुका इस तरह का मामला
नवंबर 2022 में भी इस तरह का मामला आया था। पाकिस्तानी महिला फरीदा बागडोगरा एयरपोर्ट से गलगलिया स्थित भातगांव पहुंची थी और सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान एसएसबी की 41वीं के भातगांव कंपनी के जवानों ने महिला का नाम पूछा तो उसने अपना नाम सना अख्तर बताया था। हिरासत में लेने के बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम फरीदा मल्लिक बताया, वह पाकिस्तान की रहने वाली है। शुरूआती पूछताछ के बाद फरीदा को गलगलिया पुलिस के हवाले कर दिया था।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 hr agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
21 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
21 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
23 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines