बिहार में एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने एक महिला का हिजाब हटाया था। इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। बिहार के बाद यह बवाल देशभर में पहुंचा। इसके बाद अब यह बवाल देश की सीमा से बाहर जाकर पाकिस्तान में शुरू हो गया है। प्रेस वार्ता में पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मामले पर बयान दिया है।
ताहिर ने कहा कि एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब जबरन हटाना और इस कृत्य का सार्वजनिक रूप से उपहास करना परेशान करने वाला है। कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों से भारत में मुस्लिम महिलाओं के अपमान को आम घटना बनाने का खतरा है।
यह भी पढ़ें: Video: नीतीश कुमार का मुस्लिम औरत का हिजाब खींचना बर्दाश्त करेगा देश? देखें ‘बुर्का कांड’ पर News 24 की ये रिपोर्ट
बता दें कि मुख्यमंत्री सचिवालय में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एक मुस्लिम महिला नियक्ति पत्र लेने आई तो सीएम नीतीश कुमार ने बिना कुछ कहे उस महिला का हिजाब हटाने का प्रयास किया। इस वीडियो सोशल मीडिय पर खूब वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नई जंग शुरू हो गई। विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया। वहीं एनडीए दल के साथियों ने चुप्पी साध ली।
यह भी पढ़ें: हिजाब विवाद के बाद बढ़ाई गई CM नीतीश कुमार की सुरक्षा, पाकिस्तानी डॉन ने दी थी धमकी
मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू नैयर ने शिकायत दर्ज कराई है। मुजफ्फरपुर जिले की एक कोर्ट में सीएम नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। राजू नैयर ने शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला चिकित्सक के चेहरे से नकाब हटाकर मुस्लिम महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
23 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines