जीवेश तरुण, पटना
Bihar Pakadwa Vivah Video Viral: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह कराए जाने का मामला सामने आया है। समस्तीपुर बेगूसराय का मामला है। शादी राजस्व कर्मचारी की कराई गई है, जिसकी पहचान रिंटू कुमार पुत्र श्याम नारायण महतो निवासी पतला गांव छौड़ाही थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में राजस्व विभाग का कर्मचारी है।
वहीं लड़की समस्तीपुर के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद की बेटी है। रिंटू ने आरोप लगाया है कि वह 2 दिन पहले ही लड़की से एग्जाम के सिलसिले में मिला था। इसके बाद उसके परिजनों ने फोन करके चाय पीने के बहाने घर बुलाया। उसके घर पहुंचने के बाद जबरन बिठा लिया और पुलिस को बुलाकर मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करा दी। बाबा विभूतिपुर मंदिर में शादी कराई गई, वहीं लड़की वालों का कहना है कि यह शादी जबरन नहीं हुई।
शादी का प्रस्ताव ठुकराया, फिर भी लड़की से मिलवाया
पीड़िता ने मीडिया कर्मियों को बताया कि समस्तीपुर के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद ने अपनी बेटी के विवाह का प्रस्ताव रिंटू के घर भेजा था, लेकिन रिंटू ने फिलहाल शादी नहीं करने की बात कहते हुए रिश्ता वापस लौटा दिया। इसके बाद करीब एक महीना पहले जब रिंटू छुट्टियों पर घर आया था, तभी लड़की भी अपने रिश्तेदार के घर रिंटू के गाव पहुंची।
लड़की के रिश्तेदारों ने राजस्व कर्मचारी रिंटू को चाय पर अपने घर बुलाया और वहां लड़की से उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद रिंटू वापस सीतामढ़ी चला गया। इसके बाद एक दिन लड़की के उसी रिश्तेदार का फोन आया, जो रिंटू के गांव में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि लड़की का सीतामढ़ी में एग्जाम है तो सहयोग कर दीजिए। रिंटू ने जानकार समझते हुए कह दिया कि कोई परेशानी नहीं, भेज दीजिए, उसके ठहरने का इंतजाम करवा देंगे।
पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई मंदिर में शादी
रिंटू कुमार ने बताया कि गत बुधवार को लड़की सीतामढ़ी में उसके कमरे पर पहुंच गई। अगले दिन पता चला कि लड़की के पिता ने उसके खिलाफ लड़के के अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस वालों का फोन आने पर वह लड़की को लेकर उसके घर पहुंचा, लेकिन रेलवे स्टेशन पर विभूतिपुर थाना पुलिस मिली, जो दोनों को पहले थाने ले गई। वहां से जबरन विभूतिपुर मंदिर ले जाया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं। रिंटू ने अपने परिजनों को फोन कर दिया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही शादी करा दी गई थी।
लड़का बोला- शादी की है तो दिल से निभाएंगे रिश्ता
रिंटू के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे की जबरन शादी कराई गई है। वे इसे नहीं मानते। वहीं लड़की का कहना है कि बच्चे नहीं जो बहाने से बुलाए गए, 6 महीने संबंधों में थे और परिवार वालों की सहमति से शादी हुई है।
दूसरी ओर, रिंटू कुमार का कहना है कि अब क्या करें? जबरन ही सही, शादी की है। पत्नी मानेंगे और रिश्ता निभाएंगे। यह पूछे जाने पर कि जबरन शादी हुई है तो लड़की को परेशान तो नहीं करेंगे, इसके जवाब में लड़के ने कहा कि नहीं कतई परेशान नहीं करेंगे। शादी की है तो दिल से रिश्ता निभाएंगे।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
5 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines