Opposition Unity Meet: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप बनाने के लिए बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। पहले यह 12 जून को प्रस्तावित थी, हालांकि राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को देखते हुए फिलहाल दी गई है। अब 23 जून को बैठक होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुष्टि नहीं की गई है। इस मुद्दे पर सोमवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कांग्रेस को भी कहा है कि आप भी आपस में बात कर तय कर लीजिए उसके बाद जो भी तारीख तय होगी उस दिन बैठक होगी।
नीतीश कुमार ने कहा कि 12 तारीख को जो बैठक होने वाली थी, वो अभी नहीं होगी। बैठक में सभी पार्टियों के प्रमुख को शामिल होना चाहिए। ये सहीं नहीं होगा कि बैठक में कोई और प्रतिनिधि शामिल हो।
कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने का किया था दावा
बीते दिनों कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस शामिल होगी, लेकिन कौन जाएगा इस पर पार्टी अध्यक्ष को फैसला लेना है।
विपक्ष गैर जिम्मेदार: केंद्रीय मंत्री ने ली चुटकी
बैठक स्थगित होने पर भाजपा ने चुटकी ली है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक जिम्मेदार विपक्ष हो लेकिन यह तो अलग तरह की विपक्षी एकता है, इनमें आधे ऐसे हैं जिन्हें नेतृत्व चाहिए, आधे ऐसे हैं जो किसी के खिलाफ हैं।
16 दलों ने स्वीकार किया है निमंत्रण
16 विपक्षी दलों ने पटना में होने वाली बैठक में शामिल होने की सहमति दे दी है। द्रमुक, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), माकपा, भाकपा, कांग्रेस, टीएमसी, सपा, बीआरएस जैसी पार्टियां बैठक में शामिल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Awadhesh Rai Murder Case: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, कांग्रेस नेता अजय राय बोले- 32 साल बाद हमें मिला इंसाफ
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
26 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines