Bihar News: बिहार के मोतीहारी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। एनआईए ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एनआईए की टीम ने आतंकवादी से पूछताछ शुरू कर दी है।
देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को ऑपरेशन सिंदूर के बीच बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह गिरफ्तार किया है। बलबीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज है। कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह लुधियाना का मूल निवासी है। उस पर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रची गई साजिश से संबंधित मामला दर्ज है।
संयुक्त छापेमारी में दबोचा
स्थानीय पुलिस द्वारा बताया कि पकड़े गए आरोपी पर NIA की टीम ने उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया,जिसके बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोतिहारी नगर थाना एवं एनआईए की संयुक्त छापेमारी में 10 लाख की इनामी खालिस्तानी आतंकवादी ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
सिरदर्द बने हैं आतंकवादी
बता दें कि भारत के लिए पाकिस्तानी और खालिस्तानी आतंकवादी सिरदर्द बने हुए हैं। इनसे देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता का खतरा हमेशा बना रहता है, ये लोग देश के खिलाफ साजिश में रचने में संलिप्त रहते हैं, जिसे लेकर एनआईए की टीम भी इनके खिलाफ लगातार एक्शन में जुटी रहती है।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
7 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
8 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
10 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines