ऑपरेशन सिंदूर के बीच NIA को मिली बड़ी कामयाबी, इनामी आतंकवादी को दबोचा

Bihar News: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बिहार के मोतिहारी जिले से खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एनआईए की टीम ने आतंकवादी से पूछताछ शुरू कर दी है। 

Operation sindoor, Nia, khalistani

NIA ने खालिस्तानी आतंकवादी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मोतीहारी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। एनआईए ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एनआईए की टीम ने आतंकवादी से पूछताछ शुरू कर दी है।

देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

Advertisment

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को ऑपरेशन सिंदूर के बीच बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह गिरफ्तार किया है। बलबीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज है। कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह लुधियाना का मूल निवासी है। उस पर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रची गई साजिश से संबंधित मामला दर्ज है।

संयुक्त छापेमारी में दबोचा

स्थानीय पुलिस द्वारा बताया कि पकड़े गए आरोपी पर NIA की टीम ने उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया,जिसके बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोतिहारी नगर थाना एवं एनआईए की संयुक्त छापेमारी में 10 लाख की इनामी खालिस्तानी आतंकवादी ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

सिरदर्द बने हैं आतंकवादी

बता दें कि भारत के लिए पाकिस्तानी और खालिस्तानी आतंकवादी सिरदर्द बने हुए हैं। इनसे देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता का खतरा हमेशा बना रहता है, ये लोग देश के खिलाफ साजिश में रचने में संलिप्त रहते हैं, जिसे लेकर एनआईए की टीम भी इनके खिलाफ लगातार एक्शन में जुटी रहती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ