पत्नी प्रेग्नेंट, मां बीमार, 3 महीने पहले शादी; कौन थे रामबाबू प्रसाद, जो पाक सेना की गोलीबारी में शहीद

Bihar Soldier Martyr: बिहार के रामबाबू प्रसाद ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हो गए हैं। वे पाक सेना की गोलीबारी में घायल हुए थे और उपचार के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। आइए सिवान से आकाश कुमार की रिपोर्ट में रामबाबू प्रसाद के बारे में जानते हैं…

Operation Sindoor | Air Strike | Soldier Martyr

Soldier Martyr: पाक सेना की गोलीबारी में जवान रामबाबू प्रसाद शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन

आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में सेना का एक और जवान शहीद हुआ है। बिहार के सिवान जिला निवासी रामबाबू प्रसाद 9 मई को पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। रामबाबू की शहादत की खबर देने अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय सिंह उनके घर पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात करके बेटे के शहीद होने की जानकारी दी। रामबाबू की शहादत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शोक जताने वालों का आना जाना लगा हुआ है। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे तक गांव पहुंचने की संभावना है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। की जा रही है और लोगों का तांता लगना शुरू हो गया है।

विज्ञापन

3 महीने पहले हुई थी शादी

शहीद रामबाबू की शादी 3 महीने पहले धूमधाम से हुई थी। रामबाबू प्रसाद सिवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के वासिलपुर गांव के निवासी थे। इनके पिता हरिहरपुर पंचायत में उप मुखिया रह चुके थे। फरवरी 2025 में शादी के बाद अंतिम सप्ताह में वे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और अब उन्हें छुट्टी पर घर आना था। शादी के बाद पहली बार वे छुट्टी पर जाते, लेकिन पाक सेना की गोलीबारी में वे शहीद हो गए। रामबाबू साल 2018 में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में शामिल हुए थे।

रामबाबू की पत्नी झारखंड के धनबाद की निवासी है और इस समय गर्भवती हैं। आजकल वे मायके में थी, लेकिन पति की शहादत की खबर सुनकर वे भी मायके से ससुराल के लिए निकल गईं। शहीद रामबाबू के पिता रामविचार प्रसाद का 2 साल पहले निधन हो चुका है। मां की तबीयत खराब रहती है। इसलिए परिवार ने अभी तक उन्हें भी बेटे के शहीद होने की खबर नहीं दी है। 2 भाइयों में छोटे रामबाबू ग्रेजुएट थे और परिवार का बड़ा सहारा थे। बड़े भाई हजारीबाग में लोको पायलट हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ