हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार चुनाव के लिए दिल्ली के नहीं लगाने होंगे चक्कर, क्या NDA ने ले लिया बड़ा फैसला?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और एनडीए ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि बिहार से जुड़े तमाम चुनावी फैसले अब पटना में ही होंगे. दिल्ली की परिक्रमा करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और एनडीए ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि बिहार से जुड़े तमाम चुनावी फैसले अब पटना में ही होंगे. दिल्ली की परिक्रमा करने की जरूरत नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग, टिकटों का बंटवारा, उम्मीदवारों का चयन और बिहार एनडीए से जुड़ी पूरी चुनावी प्रक्रिया पटना में ही निपटाई जाएगी. सिर्फ उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) में होगा, लेकिन बाकी सभी अहम रणनीतिक फैसले बिहार में ही लिए जाएंगे.

बीजेपी का तर्क है कि बिहार का मतदाता बेहद जागरूक है और यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि उनके फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं. इसी सोच के तहत पार्टी ने यह रणनीति बनाई है.

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह भी जल्दी ही बिहार में अपना डेरा डालने वाले हैं. शाह पटना में रहकर गठबंधन की सीट शेयरिंग, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर की तैयारियों पर निगरानी करेंगे.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का आलंद सीट पर वोट डिलीट होने का आरोप, कर्नाटक के CEO ने साझा की जानकारी

विज्ञापन

माना जा रहा है कि बिहार में चुनावी बागडोर अब सीधे अमित शाह के हाथों में होगी. बीजेपी इस कदम को बिहार के मतदाताओं को सीधा संदेश देना चाहती है कि बिहार के भविष्य का फैसला दिल्ली में नहीं बिहार में ही हो रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola