Nitynanand Rai Statement: देश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों की चिंता नहीं है, वे सिर्फ दिखावा करते हैं। कोरोना काल में भी तेजस्वी यादव विदेश चले गए थे और अब बिहार की जनता जब बाढ़ में डूबी है तो तेजस्वी यादव दुबई जाकर बैठ गए हैं।
बिहार में बाढ़ की चिंता न लालू जी को रहती थी और न ही तेजस्वी यादव को है। लालू के राज में बाढ़ में घोटाला हुआ। उनके राज में बच्चे बिना दूध के मर गए। सीतामढ़ी में बच्चे बिना दूध के मर गए। लालू-तेजस्वी को लोग राजनीति बिहार की राजनीति का दिग्गज कहते हैं, लेकिन इन दिग्गजों को पता होना चाहिए कि जनता काम और परिणाम देखती है, खोखले दावे करने से कुछ नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:क्या BJP महाराष्ट्र में फंस गई ? Sharad Pawar ने बनाई तगड़ी रणनीति, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री ने बिहार में बाढ़ पर यह कहा
मंत्री नित्यानंद आज बिहार में बाढ़ पर बुलाई गई केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाढ़ खत्म होने के बाद केंद्रीय टीम हालातों का जायजा लेने जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एयरलिफ्ट कराएंगे। एयरफोर्स को लगाकर फूड पैकेजिंग उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संस्थाओं को रेस्क्यू में लगा दिया है। अभी बिहार में 11 NDRF टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।
8 टीमों को रिजर्व रखा गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो पश्चिम बंगाल से भी टीम बुलाई जाएगी। बिहार सरकार से लगातार केंद्रीय गृह मंत्रालय संपर्क बनाए हुए है। प्रधानमंत्री का निर्देश हुआ है कि बिहार सरकार से लगातार संपर्क स्थापित करके बिहार की हरसंभव सहायता दी जाए। नेपाल में ब्रिज बनाने को लेकर द्वार तैयार कर लिया गया है और बातचीत चल रही है। कमला ब्रिज परियोजना पर भी सहमति बन गई है। केंद्र ने बाढ़ के लिए बिहार को 11000 करोड़ दिए हैं।
यह भी पढ़ें:Video: हिजबुल्लाह से सीधी जंग क्यों चाहता इजरायल? Benjamin Netanyahu बड़ी भूल तो नहीं कर रहे
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines