हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar Politics: नीतीश कुमार का PM मोदी पर तंज, पूछा- 'नए भारत के नए पिता' ने देश के लिए क्या किया?

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि ‘नए भारत’ के ‘नए पिता’ ने देश के लिए क्या किया है? बिहार के मुख्यमंत्री का बयान अमृता फडणवीस की “नए भारत के राष्ट्रपिता” टिप्पणी के संदर्भ में आया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने 21 दिसंबर को पीएम मोदी को ‘नए भारत’ का ‘राष्ट्रपिता’ कहा था। अमृता ने कहा था कि “भारत के दो राष्ट्रपिता हैं। एक प्राचीन भारत का था और दूसरा नए भारत का है। मेरा मानना है कि महात्मा गांधी भारत के ‘राष्ट्रपिता’ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के ‘राष्ट्रपिता’ हैं।”

आरएसएस पर भी नीतीश कुमार ने साधा निशाना

नीतीश कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, “आजादी की लड़ाई से उनका कोई लेना-देना नहीं था। आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया… हमने ‘राष्ट्र के नए पिता’ वाली टिप्पणी के बारे में पढ़ा… ‘नए भारत’ के ‘नए पिता’ ने राष्ट्र के लिए किया?”

इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महात्मा गांधी की किसी से तुलना नहीं की जा सकती और उन्होंने भाजपा के ‘नए भारत’ पर कटाक्ष किया।

कांग्रेस नेता बोले- नया भारत केवल इस बारे में है

नाना पटोले ने कहा कि राष्ट्रपिता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उनका (भाजपा) ‘नया भारत’ केवल कुछ दोस्तों को अमीर बनाने के बारे में है, जबकि बाकी आबादी दबे-कुचले और भूखे रहते हैं। हमें इस ‘नए भारत’ की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर वे मोदी जी को कुछ अमीर व्यापारियों के लिए नए भारत का राष्ट्रपिता बनाना चाहते हैं, तो उन्हें करने दीजिए। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें