पटना: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। ये दो सीट मोकामा और गोपालगंज हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार है ऐसे में पहले ये कयास लगाया जा रहा था कि शायद नीतीश कुमार भी राजद के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इन दोनों सीट पर महागठबंधन की ओर से आरजेडी उम्मीदवार मैदान में हैं।
सीएम नीतीश कुमार अब प्रचार अभियान से कन्नी काट ली है। नीतीश कुमार ने चोट का हवाला देकर कहा कि वे प्रचार नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गर्दनीबाग में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे उपचुनाव में प्रचार के बारे में सवाल पूछा गया। सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें चोट लगी हुई है, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है। इसलिए वे प्रचार में नहीं जा रहे हैं। जेडीयू के सारे लोग प्रचार में लगे हैं।
पिछले दिनों छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान नदी में नीतीश कुमार की स्टीमर टकरा गया था। इसमें उन्हें चोट लगी थी। नीतीश कुमार ने कहा कि क्या आप मेरी चोट देखना चाहते हैं ? मैं चोटिल हूं और गाड़ी की आगे की सीट पर बैठने में असमर्थ हूं क्योंकि वहां मुझे सीट बेल्ट लगाना पड़ेगा।
मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद से उम्मीदवार है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा थी कि नीतीश कुमार बाहुबली की पत्नी के लिए प्रचार प्रसार नहीं करना चाहते हैं क्योंकि अनंत सिंह से उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। हालांकि मगर बुधवार को ऐसी खबरें आई कि नीतीश कुमार आरजेडी के दबाव में नीलम देवी के पक्ष में प्रचार करने के लिए तैयार हो गए हैं।
उधर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोले हुए है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराबबंदी और अपराध पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाले गोपालगंज में शराब माफिया और मोकामा में आतंक के पर्याय अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांग रहे हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार ने अपनी छवि साफ रखने के लिए आ्ररजेडी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार नहीं करने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
बिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
23 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
1 day agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
2 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
2 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
2 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines