बिहार में जेडीयू में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक खत्म हो गई है। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन भरा था। मंगलवार सुबह 11 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय था। अब वह खत्म हो गया है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र नामांकन नीतीश कुमार का रह गया है। इससे उनका निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का निर्वाचन पत्र जारी करेंगे। इस मौके पर संजय झा और लल्लन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री बनेंगे? BJP का CM और JDU के 2 डिप्टी CM, क्या होगा बिहार में नई

---विज्ञापन---

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा में जाने के फैसले ने पूरे बिहार की राजनीति को हिला दिया था। अन्य पार्टियां तो दूरी की बात खुद जेडीयू नेताओं को नीतीश कुमार का यह फैसला हजम नहीं हुआ था। पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राज्य सभा जाने की चर्चा थी लेकिन अचानक नीतीश ने राज्य सभा जाने का ऐलान कर दिया। नीतीश के इस फैसले के बाद जेडीयू के अध्यक्ष पर कयास तेज हो गए। हालांकि नीतीश कुमार ने संकेत दिए थे कि वे दिल्ली से ही पार्टी को देखते रहेंगे।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने लल्लन सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक शुरू कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि निशांत कुमार अब जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामने आ सकते हैं। गत ईद के त्योहार में निशांत अपने पिता की जगह पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। आखिरकार पार्टी की कमान फिलहाल नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखी।

यह भी पढ़ें: नीतीश के दिल्ली मूव की चर्चा तेज, पसंदीदा अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर