Nitish Kumar to Join NDA Speculation: राजनीति में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। कभी एनडीए से अलग होकर अपनी धुर-विरोधी आरजेडी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार एक बार फिर NDA में शामिल हो सकते हैं। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज है और अब इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनकी पैरवी करने की बात कही है।
नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। यहां वह बीजेपी के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे।
नीतीश कुमार सुबह करीब 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही वे दिल्ली में होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इसका आयोजन 29 दिसंबर को होगा। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड में मची सियासी उथल-पुथल के बीच चर्चा है कि ललन सिंह राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच दूरी
बुधवार को नीतीश कुमार ने जेडीयू के करीब एक दर्जन विधायकों से मुलाकात की। ये मीटिंग पार्टी के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव के घर हुई। मंत्री ने सभी विधायकों को भरोसा दिया कि पार्टी में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होने जा रहा है। इसके बाद जेडीयू ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें ललन सिंह नहीं हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच दूरी बढ़ गई है।
जदयू में जारी सियासी उठा-पटक के बीच पार्टी ने अगले एक महीने तक आयोजित होने वाली सभी रैली भी रद्द कर दी हैं। पहले पार्टी की ओर से उचित जगह नहीं मिलने का कारण बताकर बनारस की रैली रद्द की। अब 10 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में प्रस्तावित नीतीश कुमार की रैली को भी रद्द कर दिया है। माना जा रहा है कि 29 दिसंबर को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला हो सकता है।
क्या है उथल-पुथल की वजह?
दरअसल, इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक में नीतीश कुमार को कोई अहम रोल नहीं मिला। इसके बाद से ही नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं। वह ललन सिंह की आरजेडी से बढ़ती नजदीकी और इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी पैरवी न करने से नाराज हैं। इसी तरह से वह लालू यादव से भी उनकी पैरवी न करने पर खफा बताए जा रहे हैं। इंडिया मीटिंग से लौटने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने के ऐलान करवा दिया। इस बात की भी चर्चा तेज है कि ललन सिंह को हटाकर नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।
एनडीए से बढ़ा सकते हैं नजदीकी
नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के साथ उन्हें केंद्र की राजनीति में अपना भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी अचानक दिल्ली पहुंचे थे, तब इस बात की चर्चा ने और जोर पकड़ लिया था। अब नीतीश के दिल्ली दौरे पर सभी की नजरें टिकी हैं।
इनपुट: सौरव कुमार, पटना
ये भी पढ़ें: Lalan Singh के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज, JDU में होगा ‘बड़ा खेला’?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
16 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
17 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines