Nitish Kumar-Tejashwi Yadav : लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई। एक ही विमान में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आगे-पीछे बैठे दिखे। दोनों एक साथ दिल्ली जा रहे हैं। इसे लेकर वीडियो सामने आया है। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या चाचा-भतीजे फिर एक साथ आएंगे?
इस बार किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। केंद्र में अब गठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया। अब सभी पार्टियां बिहार के सीएम नीतीश यादव को साधने की कोशिश में जुटी हैं। इस बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के एक साथ दिल्ली जाने का वीडियो सामने आया।
यह भी पढ़ें : अमेठी में कांग्रेस को किसकी बदौलत मिली जीत? स्मृति ईरानी को हराने के बाद केएल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया
विमान में काफी खुश दिख रहे नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं। वे दोनों आगे-पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। इस दौरान चाचा ने भतीजे का हालचाल पूछा। इस पर तेजस्वी ने नीतीश का अभिवादन किया। विमान में मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : करोड़पति और क्रिमिनल मिलकर चलाएंगे सरकार! कौन हैं सबसे अमीर सांसद, देखें क्या कहती है रिपोर्ट?
सियासी गलियों में चाचा-भतीजे को लेकर चर्चाएं तेज
सियासी गलियों में चाचा-भतीजे के वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश और तेजस्वी की टीम का कोई सदस्य बात लीक न कर दे, इसलिए आसमान में दोनों नेता एक-दूसरे से बातचीत करेंगे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया था और वे एनडीए में शामिल हो गए थे।
संबंधित खबरें
पटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 hr agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
4 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
23 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
23 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines