JDU leader Lalan Singh targeted PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला शिक्षा पर दिए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी जबरदस्त रूप से नीतीश कुमार पर हमलावर है। इसी बीच जदयू नेता ललन सिंह ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने तो अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है, क्या पीएम मोदी अपनी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगेंगे?
JDU अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “प्रजनन दर पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे शब्दों का चयन किया जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। सीएम ने इसके लिए खेद व्यक्त किया है। मामला खत्म हो गया है। उन्हें लगा कि उन्हें ये शब्द नहीं बोलने चाहिए थे। लेकिन क्या कभी प्रधानमंत्री ने अतीत में दिए अपने अपमानजनक बयानों के लिए खेद व्यक्त किया है?”
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”बिहार में प्रजनन दर किस तरह से घट रहा है, इसका विश्लेषण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपनी बात रखी थी। इन बातों को बोलने के क्रम में उन्होंने एक-आध शब्द ऐसे कह दिए जो नहीं कहना चाहिए था, इसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त कर दिया है। बात समाप्त हो गई। लेकिन, बेटी बचाओ-बेटी पटाओ…50 करोड़ की गर्लफ्रेंड… जैसी बातें कहने वाले प्रधानमंत्री जी ने क्या कभी इन शब्दों के लिए खेद प्रकट किया?”
सिंह ने कहा, “मैंने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में दिया गया भाषण पढ़ा है। उन्होंने राज्य में प्रजनन दर के बारे में बात करते हुए राज्य विधानसभा में बयान दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम किया है, उससे पता चलता है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं।”
ये भी पढ़ेंः Nitish Kumar के फिर बिगड़े बोल, कहा- मांझी तो मेरी मूर्खता के कारण मुख्यमंत्री बन गया था
नीतीश कुमार ने दिया था विवादित बयान
मंगलवार को जाति जनगणना पर बहस के दौरान विधानसभा के शीतकालीन सत्र को संबोधित करते हुए, सीएम ने राज्य में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए महिला शिक्षा पर बात करते हुए विवादित शब्द बोले थे। इसके बाद देशभर में कुमार का विरोध शुरू हो गया।
हालांकि, विवाद को बढ़ते देख नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। बाद में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।”
फिर भड़क गए नीतीश कुमार
एक मामला शांत नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक बार फिर नीतीश कुमार गरम हो गए। हालांकि, इस बार नीतीश कुमार के निशाने पर बिहार के ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी रहे। उन्होंने मांझी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरी गलती थी आप जैसे लोगों को मुख्यमंत्री बना दिया। सीएम के इस बयान के बाद जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर पिछड़ों के अपमान करने का आरोप लगा दिया। मांझी ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास जाएंगे।
नीतीश कुमार के इस तरह के गरम तेवर बीजेपी के लिए एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के चुनावी रैली में विवादित बयानों का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि क्या ऐसे लोग क्या महिलाओं का रक्षा कर सकते हैं?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines