पटना में लगे नीतीश कुमार को दूसरा गांधी बताने वाले पोस्टर, RJD नेता ने बताया महात्मा गांधी का अपमान

Nitish Kumar Posters In Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘देश का दूसरा गांधी’ बताने वाले पोस्टर पर सियासी विवाद छिड़ गया है। इस विवाद पर आरजेडी और भाजपा पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

NITISH

Nitish Kumar Posters In Patna

विज्ञापन

Nitish Kumar Posters In Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘देश का दूसरा गांधी’ बताने वाले पोस्टर पर सियासी विवाद छिड़ गया है। बता दें कि रविवार को पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के लोगों के द्वारा नीतीश कुमार को दूसरा गांधी बताने वाले पोस्टर लगाए गए थे।

पोस्टर पर छिड़ा विवाद

पोस्टर में समानता का पाठ पढ़ाने के लिए नीतीश कुमार की प्रशंसा की गई थी। उनके प्रशंसकों का मानना है कि नीतीश कुमार ने समाज के लिए काफी त्याग किया, बस फिर क्या था नीतीश कुमार को ‘दूसरा गांधी’ बताए जाने वाले पोस्टर पर विवाद छिड़ गया।

विज्ञापन

‘महात्मा गांधी का अपमान’

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह नीतीश कुमार के भक्तों की हरकत है, लेकिन महात्मा गांधी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। शिवानंद तिवारी, राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए कहा, महात्मा गांधी जैसे लोग हजारों साल में एक बार पैदा होते हैं।

बीजेपी ने की आलोचना

पटना में जेडीयू के नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए जाने पर बीजेपी ने भी आलोचना की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण इस घटना को ‘नीचताजनक’ बताया है। कुंतल कृष्ण ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे अवसरवादी नेता बताते हुए कहा कि नीतीश, पिछले तीस साल से लालू का विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने की लालसा को लेकर, उन्होंने लालू यादव से हाथ मिला लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ