बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और दांव, सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का किया ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान में अभी समय है इससे पहले सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रहे हैं। बता दें कि सीएम नीतीश ने राज्य कर्मचारी सफाई आयोग बनाने का ऐलान किया है।

Nitish Kumar sanitation workers commission

सीएम नीतीश कुमार (Pic Credit-News24)

Bihar Safai Karmchari Aayog: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने सफाई कर्मचारियों के लिए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग बनाने की घोषणा की है। इस आयोग में 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष और 5 सदस्य होंगे। सीएम नीतीश कुमार ने स्वयं इसकी घोषणा करते हुए एक पोस्ट किया।

विज्ञापन

सीएम ने एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन

अब तक कर चुके हैं ये घोषणाएं

बता दें कि इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। अभी हाल में उन्होंने पत्रकारों की पेंशन को 15000 रुपये करने का फैसला किया है जबकि पत्रकारों के निराश्रित परिवारों की पेंशन भी बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का फैसला किया है। इससे पहले सीएम बिहार की स्थानीय महिलाओं को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण का ऐलान किया था। इसके अलावा बिहार में घरेलू उपभोक्तओं को 125 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान भी उन्होंने कुछ दिन पहले किया था। लंबे समय से लंबित युवा खेल आयोग का गठन कर उन्होंने विपक्ष को मुद्दाविहीन बना दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ