Nitish Kumar Statement On Tejashwi Yadav : बिहार में दो दिनों से जारी राजनीतिक हलचल पर अब विराम लग गया है। काफी उठापटक के बाद लास्ट में नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले नीतीश कुमार खुद एनडीए में शामिल हो गए। सीएम पद की शपथ लेते ही नीतीश ने तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम साथ रहेंगे। मेरे साथ आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली और नई कैबिनेट में बाकियों को भी जल्द से जल्द शामिल किया जाएगा। नीतीश की कैबिनेट का शीघ्र ही विस्तार होगा। उन्होंने यह बताया कि बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : बिहार में 9वीं बार नीतीश सरकार, देखें शपथ लेने वाले मंत्रियों की List
कुछ नहीं कर रहे थे तेजस्वी यादव : बिहार सीएम
पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘आरजेडी 2024 में खत्म हो जाएगी’ वाले बयान पर नीतीश कुमार ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए ही कार्य करते हैं और यही करते रहेंगे। इसके अलावा कुछ नहीं। तेजस्वी यादव कुछ नहीं कर रहे थे। उन्होंने एनडीए में शामिल होने को लेकर कहा कि अब मैं वहीं वापस आ गया हूं, जहां पहले (NDA) था और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा था निशाना
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि 2024 में ही जेडीयू का अंत हो जाएगा। बिहार में 17 महीने तक हमारी सरकार थी और उस दौरान हमलोगों ने बहुत काम किया। हमारी सरकार ने शिक्षा समेत कई विभागों में 2 लाख से ज्यादा नौकरी देने का कार्य किया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो खेल शुरू हुआ है, अभी खेल बाकी है।
संबंधित खबरें
क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines