हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar By Election Results 2024: प्रशांत किशोर का नहीं चला 'जादू', NDA ने महागठबंधन का किया सूपड़ा साफ

प्रशांत किशोर
विज्ञापन

Bihar By Election Results 2024: बिहार की राजनीति में उलटफेर का दावा करने वाले चुनाव रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का विधानसभा उपचुनाव 2024 में ‘जादू’ नहीं चला। यहां राज्य की चारों सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों को जीत मिली है। चुनाव के दंगल से प्रशांत किशोर समेत महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।

प्रशांत किशोर ने किए थे बड़े दावे

जानकारी के अनुसार राज्य की चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। यहां चारों सीटों पर कुल 52.84% मतदान हुआ था। बता दें 13 नवंबर को मतदान से पहले यहां जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी की जीत को लेकर कई दावे किए थे। बीते एक साल से वह पूरे बिहार में जनसुराज अभियान चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा सदर अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

शुरुआत से पीछे थे प्रशांत किशोर के उम्मीदवार

अब प्रशांत किशोर की करारी हार ने उनके सभी दावों की हवा निकाल दी है। बिहार के सियासी गलियारे में इसे जनसुराज पार्टी का अंत बताया जा रहा है। बता दें प्रशांत किशोर की पार्टी इस बार पहली बार चुनावी मैदान में थी। प्रशांत किशोर ने कहा था कि उनके लिए ये बिहार चुनाव 2025 का सेमीफाइनल है। शनिवार सुबह चारों मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई तो जनसुराज के उम्मीदवार शुरू से पीछे नजर आए।

इस सीट पर हम के प्रत्याशी जीतीं

चुनाव आयोग के अनुसार गया की इमामगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव में ‘हम’ की प्रत्याशी दीपा मांझी जीत गई हैं। बता दें दीपा मांझी को 53435 वोट मिले हैं जबकि इस सीट पर चुनाव लड़ रहे आरजेडी के प्रत्याशी रौशन कुमार को 47490 वोट मिले हैं। इसके अलावा रामगढ़ की सीट से एनडीए के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह जीत गए हैं, उन्हें 62257 वोट मिले हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को 60895 वोट मिले।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Vidhansabha Byelection Results 2024 Live Updates: जीतनराम मांझी की बहू जीतीं, देखें बाकी सीटों पर कौन आगे?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola