हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बीजेपी को झटका देने की तैयारी में नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बीजेपी और जेडीयू चुनाव की तैयारियों में जुटी है। जानकारी के अनुसार सीट बंटवारे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच पेंच फंस सकता है। बिहार चुनाव के लिए जेडीयू 105 सीटों पर दावा ठोक रही है।

विज्ञापन
Bihar Election NDA Seat Sharing Formula

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है। तो वहीं आरजेडी लालटेन से सही उम्मीदवारों की तलाश में जुटी है तो वहीं जेडीयू ने वक्फ बिल के बाद अपने तीर-कमान ठीक कर लिए हैं। कुल मिलाकर बिहार में इस बार सियासी लड़ाई काफी रोचक होने वाली है। 4 बड़े दलों के अलावा चिराग, जीतनराम मांझी, मुकेश सहनी, प्रशांत किशोर की पार्टियां भी सियासी धमाल मचाने की तैयारी में है।

बीजेपी इस बार के चुनाव में कुछ खास रणनीति बनाने में जुटी है। इसको लेकर पार्टी में अभी बैठकों का दौर जारी है। इस बीच खबर है कि अन्य राज्यों की तरह बीजेपी बिहार में भी पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव में उतारने की तैयारी में हैं। यानी पार्टी इस बार हारे हुए सांसदों और विधायकों पर दांव खेलेगी। इसमें आरके सिंह, सुशील सिंह, रामकृपाल यादव, सतीश चंद्र दुबे, शाहनवाज हुसैन और अश्विनी चैबे जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

सिटिंग विधायकों के टिकट काटेगी बीजेपी

सूत्रों की मानें तो जिन नेताओं को चुनाव लड़वाने की तैयारी है, उनको अपना-अपना विधानसभा क्षेत्र चुनने के लिए कहा गया है। हालांकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता अभी इस पर खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। बीजेपी और जेडीयू के बीच करीब दो दर्जन सीटों की अदला-बदली को लेकर भी सहमति बन चुकी है। इसके तहत बीजेपी अपने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है। जीतनराम मांझी और चिराग पासवान की पार्टी को भी बीजेपी इस बार संतोषजनक सीटें दे सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस अधिवेशन में क्यों पहुंचे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, समझें इसके सियासी मायने

एनडीए का संभावित सीट फाॅर्मूला

बिहार में बीजेपी की रणनीति पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। विपक्ष की बातों पर कोई भरोसा करने वाला नहीं है। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार चाहते हैं कि जेडीयू इस चुनाव में कम से कम 105 सीटों पर चुनाव लड़े। वहीं बीजेपी 100, उपेंद्र कुशवाहा को 7, जीतनराम मांझी को 8, चिराग पासवान की एलजेपी को 22-23 सीट मिले। हालांकि बीजेपी सीएम के इस फाॅर्मूले से कितना सहमत है? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ेंः AICC महाधिवेशन में शामिल हुए पप्पू यादव, कहा- कांग्रेस RJD के साथ अपमानित फील करती है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें