Bihar Assembly Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली पहुंच रहे हैं। नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश के बाद राज्य की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार का बिहार से दो दिनों के दिल्ली आने के फैसले ने यात्रा की व्यापकता को बढ़ा दिया है। वैसे कहा तो ये भी जा रहा है इस दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में भारी बारिश का कहर, 112 की मौत, बिहार के लिए अगले 72 घंटे खतरा
सीएम सचिवालय के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों बिहार दौरे पर हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने इस बीच दिल्ली की उड़ान भरी है।
जेडीयू के प्लान पर हो सकती है चर्चा
हालांकि नीतीश के बीजेपी नेताओं से मुलाकात की लगभग पक्की है। माना जा रहा है कि जेडीयू झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती है। इसके लिए उसने सरयू राय को झारखंड में कमान सौंपी है। सरयू राय ने पिछले चुनाव में पूर्व सीएम रघुबर दास को हराया था। नीतीश का दौरा उस समय हो रहा है, जब चुनाव आयोग ने हाल ही में अपना झारखंड दौरा पूरा किया है।
खबरों के मुताबिक 8 अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। संभव है कि नीतीश कुमार झारखंड चुनाव को लेकर बीजेपी से बात कर सकते हैं।
झारखंड में बीजेपी एनडीए की सहयोगी पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे पर बात कर रही है और सुदेश महतो की पार्टी आजसू को 11 सीटों की पेशकश की है। इस संबंध में अमित शाह के आवास पर बैठक हुई है। सब ठीक रहा तो एक दो दिन में आजसू और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines