बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने बेटे निशांत कुमार के साथ पहली बार पार्टी के किसी आधिकारिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आए. दोनों ने JDU कार्यालय के कर्पूरी ऑडिटोरियम में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम पार्टी के सांसदों और विधायकों के लिए सार्वजनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आयोजित किया गया था. इसका संचालन PRs Legislative Research की ओर से किया जाएगा.
दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन
नीतीश कुमार ने कर्पूरी ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. दोनों ने साथ मिलकर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पिता-पुत्र के समर्थन में नारे भी लगाए. नीतीश कुमार ने इसी साल अप्रैल में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. हालांकि, उन्होंने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अपने पास बरकरार रखा है. नीतीश के इस्तीफे के बाद बनी BJP के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में 44 वर्षीय निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री हैं. वह कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करने वाले चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे.
JDU का नाम बदलने और निशांत को अध्यक्ष बनाने की अटकलें
कार्यक्रम से पहले मीडिया के एक वर्ग में ऐसी अटकलें चल रही थीं कि बैठक के दौरान पार्टी के नाम में बदलाव और नेतृत्व को लेकर बड़े फैसले किए जा सकते हैं. इनमें JDU का नाम बदलकर ‘JDU-नीतीश’ करने और निशांत कुमार को उनके पिता की जगह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा शामिल थी. हालांकि, JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इन अटकलों को लेकर स्पष्ट किया कि फिलहाल नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
पार्टी का नाम बदलने पर क्या बोले विजय कुमार चौधरी?
वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी पार्टी के नाम में बदलाव को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने कहा कि JDU का नाम बदलने से जुड़ा कोई प्रस्ताव केवल राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में ही लाया जा सकता है. इस तरह शुक्रवार के कार्यक्रम में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की साथ मौजूदगी जरूर चर्चा में रही, लेकिन पार्टी नेतृत्व या नाम में बदलाव को लेकर किसी बड़े फैसले की घोषणा नहीं हुई.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines