---विज्ञापन---

बिहार

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक हो सकती है आज, मंत्रियों में होगा विभागों का बंटवारा

Nitish Kumar New Cabinet Meeting: नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग शेड्यूल हुई है, जिसमें नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जा सकता है. बीते दिन नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ बिहार की नई सरकार का गठन किया.

Nitish Kumar New Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग आज हो सकती है, जिसमें मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जा सकता है. बैठक के बाद मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं. बता दें कि नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. बीते दिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली. उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली और अब बिहार के नए मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार को मिलकार 24 सदस्य हैं.

नई कैबिनेट में सभी दलों को दिया प्रतिनिधित्व

नीतीश कुमार ने अपनी नई कैबिनेट में JDU, BJP, चिराग पासवान की LJP (रामविलास पासवान), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुश्वाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को विधायकों को शामिल किया है. कैबिनेट में जातीय संतुलन बैठाते हुए क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को जगह दी गई है. नीतीश की कैबिनेट में महिलाएं और मुस्लिम मंत्री भी हैं. 3 महिलाओं और 1 मुस्लमान को उन्होंने मंत्री बनाया है. 3 फर्स्ट टाइम MLA बने नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है. 10 नए चेहरे और 18 पुराने चेहरे नीतीश की नई कैबिनेट में हैं.

---विज्ञापन---

नीतीश की नई कैबिनेट में ये सभी बने मंत्री

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में BJP के 14 मंत्री सम्राट चौधरी (उप-मुख्यमंत्री), विजय कुमार सिन्हा (उप-मुख्यमंत्री), मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को शामिल किया गया है. JDU के 8 विधायकों विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी, प्रमोद कुमार को जगह मिली है. LJP (रामविलास पासवान) से संजय कुमार पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ls संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है.

सम्राट और विजय फिर बनाए गए डिप्टी CM

नीतीश कुमार की सरकार ने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. 3 महिलाएं लेसी सिंह (JDU), रमा निषाद (BJP), श्रेयसी सिंह (BJP) हैं. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभाल चुके चैनपुर से JDU के विधायक मोहम्मद जमा खान मुस्लिम मंत्री हैं. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए हैं. इनके अलावा संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया गया है.

First published on: Nov 21, 2025 06:46 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola