Nitish met Rahul Gandhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया।
भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में इस तरह के प्रयोगों की विफलता के उदाहरणों का हवाला भी दिया। भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने नीतीश कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वे राहुल गांधी से मुलाकात करते दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अमित मालवीय ने लिखा कि और न जाने किस के सामने झुकेंगे नीतीश कुमार।
और पढ़िए –BJP By-Election Candidates: पंजाब, ओडिशा में उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की
https://twitter.com/amitmalviya/status/1646102117923299328
भाजपा की खुशबू सुंदर ने दिलाई कौरवों की याद
बीजेपी की खुशबू सुंदर ने नीतीश और कांग्रेस नेताओं की मुलाकात को व्यर्थ बताया और उन्होंने ‘महाभारत के कौरवों’ की याद दिला दी। खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि कांग्रेस की अच्छी कोशिश, लेकिन आप पहले से ही जानते हैं कि विजेता कौन है!
https://twitter.com/khushsundar/status/1646087077359140865
उधर, शिमला में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गठबंधन के दलों को ‘ठगबंधन’ बताया और कहा कि ये दल गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। बता दें कि अडानी मामले में जेपीसी की मांग और लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ विपक्ष की एकजुट लड़ाई के बीच बुधवार को खड़गे के आवास पर विपक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में मौजूद राहुल गांधी ने कहा कि बैठक ऐतिहासिक थी और पार्टियां भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ेंगी। बता दें कि खड़गे के घर मीटिंग खत्म करने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी ने अरविंद केजरीवाल के घर जाकर बैठक की। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सभी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने के नीतीश कुमार के प्रयास के साथ हैं।
उधर, नीतीश कुमार ने विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा बनने की अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को खारिज करते हुए एकजुट विपक्ष पर जोर दिया।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
6 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines