Bihar elections: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने रविवार को देसरी के जनसंवाद कार्यक्रम में बिहार के लोगो से वादा किया है कि आने वाले 5 साल में हर साल 10 लाख युवाओं को को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. 5 सालों में सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के 1 करोड़ युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया जाए. इस दौरान उन्होंने गोरौल में एक डिग्री कालेज का शिलान्यास भी किया.
गोरौल में डिग्री कालेज का किया शिलान्यास
बिहार चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा लगातार घोषणाओं का दौर जारी है. रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार वैशाली के दौरे पर थे. इस दौरान सीएम नितीश कुमार ने गोरौल में एक डिग्री कालेज का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देसरी पहुंचे थे. देसरी में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थी. इस दौरान सीएम नितीश कुमार ने पिछली सरकारों के काम काज को याद दिलाया. इसके अलावा उन्होंने अपनी सरकार के दौरान बिहार की महिलाओं के लिए नए-नए अवसर और सरकार की मदद को याद भी दिलाया.
यह भी पढ़ें- बिहार में बेरोजगारों के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये
1 करोड़ रोजगार का किया वादा
जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं के लिए किए गए अपनी सरकार के काम के साथ नितीश कुमार ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार को लेकर भी बड़ा वादा किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बताया कि बिहार की NDA सरकार ने 10 लाख युवाओ को रोजगार दिलाने के अपने संकल्प के तहत काम करते हुए रोजगार के आकड़ें को 39 लाख तक पहुंचा दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई की अगले एक साल में बिहार में रोजगार का आकड़ा 50 लाख हो जाएगा. इस दौरान उन्होंने आने वाले 5 साल में हर साल 10 लाख रोजगार देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि 5 सालो में बिहार के युवाओ के लिए 1 करोड़ रोजगार दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, बोले सम्राट चौधरी
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
17 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines