---विज्ञापन---

बिहार angle-right

I.N.D.I.A में फूट! एंकर्स के बायकॉट वाले गठबंधन पर नीतीश की राय बिलकुल अलग, जानें क्या बोले?

Nitish Kumar INDIA bloc Ban On Journalists: नीतीश कुमार ने एक बार फिर I.N.D.I.A गठबंधन से अलग राय अपनाई है। नीतीश कुमार ने 14 पत्रकारों पर विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के ‘प्रतिबंध’ के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कई बार दोहराया कि वे पत्रकारों के […]

---खबर नीचे जारी है---

Nitish Kumar INDIA bloc Ban On Journalists: नीतीश कुमार ने एक बार फिर I.N.D.I.A गठबंधन से अलग राय अपनाई है। नीतीश कुमार ने 14 पत्रकारों पर विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के ‘प्रतिबंध’ के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कई बार दोहराया कि वे पत्रकारों के विरोध में नहीं हैं।

नीतीश कुमार भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) नाम से जाने जाने वाले विपक्षी गठबंधन के प्रमुख सदस्य माने जाते हैं। नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वे पत्रकारों पर किसी भी प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने पत्रकारों के बहिष्कार के इंडिया ब्लॉक के फैसले के पीछे जागरूकता की कमी बताई। साथ ही मीडिया के लिए अपने समर्थन पर जोर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

जानें पत्रकारों से बातचीत में क्या बोले नीतीश कुमार

पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से सवाल किया कि पत्रकारों के एक समूह का इंडिया गठबंधन विरोध कर रहा है.. इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि ये हमको नहीं पता है। पास में खड़े जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से इशारा करते हुए नीतीश ने कहा कि ये इनको पता होगा। फिर उन्होंने कहा कि हम किसी के विरोध और खिलाफ में नहीं हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम पत्रकारों के पक्ष में हैं.. देखिए, जब पूरी आजादी मिल जाएगी, पत्रकारो को.. तो जो अच्छा लगेगा, पत्रकार लिखेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विचार पर होती है। पत्रकारिता पर कोई नियंत्रण किया जाता है? आज तक हम कभी किए हैं? हम किसी के खिलाफ नहीं है, ये गलत बात है।

---खबर नीचे जारी है---

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तो जो केंद्र में है, वो गड़बड़ करके कुछ लोगों को अपनी ओर किए हुए है। आप लोगों को नहीं पता है, हम तो बराबर ही कहते रहते हैं, हम आप लोगों का इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के साथ जो हैं, उन्हें लगा होगा कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।

भाजपा बोली- INDIA गठबंधन में फूट की हुई पुष्टि

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट कर कहा कि मैंने पहले कहा था कि पत्रकारों के बहिष्कार के फतवे पर I.N.D.I.A गठबंधन में भारी दरार है। आज पुष्टि हो गई। आज (शनिवार को) नीतीश कुमार ने खुले तौर पर बहिष्कार पर स्टैंड लेते हुए कहा है कि वे इसके खिलाफ हैं और ये गलत बात है। उनका कहना है कि वह सभी पत्रकारों के समर्थन में हैं। कांग्रेस शर्मसार हो गई। I.N.D.I.A गठबंधन के अंदर कई और लोग कांग्रेस के इस आपातकालीन फतवे का विरोध कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

इंडिया गठबंधन ने बनाई है 14 टीवी पत्रकारों की लिस्ट

इंडिया गठबंधन ने 14 टीवी एंकर्स-पत्रकारों की लिस्ट बनाई है। गठबंधन की ओर से कहा गया है कि विपक्ष में शामिल पार्टियों के प्रवक्ता इन एंकर्स के किसी भी तरह के शो में नहीं जाएंगे। 14 पत्रकारों की सूची में अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमीश देवगन, आनंद नरसिम्हन, अर्नब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सावंत, नविका कुमार, प्राची पाराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरूर और सुधीर चौधरी शामिल हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 17, 2023 02:49 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola