Nitish Kumar Health Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बीते कुछ दिन से ही खराब चल रही है। खराब तबीयत के बावजूद कल वो गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। मगर राजभवन में स्थित भोज में नहीं पहुंच सके। खबरों की मानें तो नीतीश ने अपना पूर्णिया का दौरा रद्द कर दिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार नीतीश पर नजर रखे हुए है। नीतीश कुमार ने अपना कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है। उन्होंने अपनी प्रगति यात्रा पर भी ब्रेक लगा दिया है।
क्यों खराब हुई नीतीश की सेहत?
यह खबर सुनने के बाद नीतीश के प्रशंसकों में भी खलबली मच गई है। सभी के मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर नीतीश को क्या हुआ? हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश मौसमी बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है। इसलिए नीतीश कुमार अभी बेड रेस्ट पर हैं और वो किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- शराब पीकर झंडा फहराने पहुंचा हेडमास्टर गिरफ्तार; गणतंत्र दिवस पर ऐसे उड़ाई नियमों की धज्जियां
कैबिनेट सचिवालय ने जारी किया नोटिस
आज यानी सोमवार को नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा था। साथ ही आज से ही उनकी ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत होने वाली थी। मगर मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस यात्रा को स्थगित कर दिया है। बिहार के कैबिनेट सचिवालय विभाग ने नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। नोटिस में लिखा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री की राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ को कुछ कारणों से पुन: निर्धारित किया गया है। सीएम नीतीश अब 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे। वहीं 29 जनवरी को वो कटिहार और 30 जनवरी को मधेपुरा का दौरा करेंगे।
राज्यपाल के भोज में नहीं पहुंचे नीतीश
बता दें कि नीतीश कुमार हर साल दलित टोले में होने वाले झंडेत्तोलन कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे। मगर इस बार नीतीश इस कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके। वहीं बीते दिन जब नीतीश कुमार गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने पहुंचे, तो उनकी सेहत खराब लग रही थी। इसकी पुष्टि तब हुई जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में भोज का आयोजन किया था। मगर खराब तबीयत के कारण नीतीश ने इस भोज में हिस्सा नहीं लिया था। खबरों की मानें तो नीतीश को मामूली सर्दी लगी है। अभी उनका इलाज चल रहा है। वहीं कुछ दिन में नीतीश पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार के इस जिले को मिलेगा पहला स्मार्ट विलेज, सीएम नीतीश करेंगे शुभारंभ
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines