Nitish Kumar Grabbed Minister Ashok Chaudhary neck Video Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंदाज-ए-बयां अक्सर चर्चा का विषय बनता है। जब I.N.D.I.A ब्लॉक कुछ पत्रकारों/एंकर्स के बहिष्कार पर उतर आया तो नीतीश कुमार पत्रकारों के साथ नजर आए। दरअसल, मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर राम गुलाम की सोमवार को जयंती है। श्रद्धांजलि देने के बाद वे पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकार कुछ पूछ भी पाते, उससे पहले उनकी नजर एक खबरनवीस पर पड़ी, वह माथे पर टीका लगाए हुए थे। इसके बाद नीतीश कुमार कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी को ढूंढने लगे। पीछे खड़ा देख नीतीश ने हाथ बढ़ाया और मंत्री अशोक की गर्दन पकड़ ली। यह देख लोग हंसने लगे।
हुआ कुछ ऐसा था…
नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी को गर्दन से पकड़कर आगे किया। इसके बाद जिस पत्रकार ने माथे पर टीका लगाया था, मंत्री अशोक चौधरी का माथा उसे लड़ा दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे यहां भी एक हैं। हमारे भी एक पुजारी हैं, जो टीका लगाते हैं।
नीतीश कुमार की इस हरकत पर मंत्री अशोक चौधरी थोड़ा हिचकिचाए। लेकिन कुछ कह नहीं सके। इस हंसी-मजाक के वक्त उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम लोग खड़े थे।
देखिए VIDEO…
बिहार के बारे में कोई भी अंट-शंट बोलता है
नीतीश कुमार सोमवार को पत्रकारों के एक सवाल पर भड़क गए। वे पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। तभी एक पत्रकार ने नीतीश से गृह मंत्री अमित शाह के तेल-पानी वाले बयान को लेकर सवाल पूछा। जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोई बिहार के बारे में अंट-शंट कुछ भी बोलता है। हम लोग साथ हैं तो वे कुछ भी बोल रहे हैं। दरअसल, अमित शाह ने आरजेडी और जदयू को तेल-पानी का मेल बताया था।
यह भी पढ़ें: गोडसे, सावरकर की संतानों को भगाने का समय आ गया है, RSS-BJP पर भड़के ओवैसी
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines