Nitish Kumar Government to Review Tejashwi Yadav Departments: बिहार में नीतीश सरकार आरजेडी और तेजस्वी यादव के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रही है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, सरकार ने आरजेडी के कोटे के मंत्रियों के विभागों की समीक्षा कराने का फैसला लिया है।
अपर सचिव निशीथ वर्मा ने भेजा पत्र
बिहार सरकार के अपर सचिव निशीथ वर्मा ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि कुछ विभागों की फिर से समीक्षा की जाए और जरूरत पड़ने पर उसे बदला जाए।
इन विभागों में पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। इन विभागों में 1 अप्रैल 2023 से तत्कालीन विभागीय मंत्री द्वारा जो निर्णय लिए गए थे, उनकी फिर से समीक्षा की जाएगी।
जरूरत पड़ने पर संशोधन किया जाए
अपर सचिव निशीथ वर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूर्व मंत्री के स्तर पर किए गए कार्यों और लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाए। इसके साथ ही यदि जरूरत हो तो सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन के बाद उसमें संशोधन किया जाए। पत्र में ये भी कहा गया है कि विभागीय मंत्री को संबंधित आदेशों की जानकारी भी दी जाए। इसके साथ ही उनसे आवश्यक दिशा निर्देश भी प्राप्त किए जाएं।
तेजस्वी यादव के खिलाफ होगी जांच!
खास बात यह है कि स्वास्थ्य, पथ निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री खुद तेजस्वी यादव थे। ऐसे में उनके खिलाफ नीतीश सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। पिछले दिनों जब बिहार में सियासी घमासान चल रहा था तो तेजस्वी ने असली खेल करने की बात कही थी। हालांकि वे फ्लोर टेस्ट में पास नहीं हो पाए। अब उनके विभागों के खिलाफ भी जांच की स्थिति खड़ी हो गई है। बता दें कि नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नए मंत्रियों के साथ विभागों का बंटवारा किया था। अब स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास है।
सीएम-डिप्टी सीएम ने किया था ऐलान
बता दें कि खान और भूतत्व विभाग आरजेडी के रामानंद यादव के पास था। वहीं, आरजेडी कोटे के एक और मंत्री ललित यादव लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संभाल रहे थे। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम और मंत्री रहते फैसलों की समीक्षा की जाएगी। बीजेपी नेता ने यहां तक कह दिया था कि सभी फाइलें ओपन की जाएंगी। सीएम नीतीश कुमार ने भी जांच कराने की बात कही थी।
इनपुट: अमिताभ ओझा, पटना
ये भी पढ़ें: सेना से निकाले गए अग्निवीरों को बेचने पड़ेंगे पकौड़े… BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
11 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
18 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
21 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines