Bihar 28 Thousand Kilometers Repaired: बिहार की नीतीश कुमार सरकार इन दिनों फुल एक्शन मोड में है। सीएम नीतीश कुमार सख्ती के साथ प्रदेश के विकास को देखते हुए राज्य की सड़कों पर काम रहे हैं। राज्य में काफी ऐसी सड़के हैं, जिन्हें मरम्मत की सख्त जरुरत है। वहीं कई सड़के मरम्मत अवधि से बाहर हो चुकी है। ऐसे में विभाग ने राज्य की सड़कों का सर्वे करने का फैसला किया। इस सर्वे की रिपोर्ट विभाग को 30 नवंबर को मिली है। रिपोर्ट में ऐसी सड़कों की संख्या 28 हजार किलोमीटर करीब आंकी गई। इसमें ज्यादातर सड़के ग्रामीण इलाकों की है।
7 महीनों का वर्क प्लान
विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल राज्य की ग्रामीण सड़कों को चलने लायक बनाया जाएगा। इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने 7 महीनों का वर्क प्लान बना लिया है। प्लान के अनुसार हर महीने करीब 4 हजार किलोमीटर सड़कों को चलने लायक बनाया जाएगा। इन सड़कों को दुरूस्त करने का योजना पर काम शुरू हो रहा है। विभाग ने इन सड़कों पर उभरे गड्ढों को तुरंत भरने का फैसला किया गया है।
यह भी पढ़ें: Video: ADM ने खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक का सिर फोड़ा
कब शुरू होगी स्थाई निर्माण की प्रक्रिया
विभाग ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि जून 2025 के पहले ही राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त और चलने लायक लिया जाए। क्योंकि ग्रामीण सड़कों की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिहबद्धता के साथ काम कर रही है। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य सचिव दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल सड़कों को पॉटलेस बनाया जाएगा। उसके बाद उनके स्थाई निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines