Bihar elections: बिहार में NDA के सभी घटक दलों द्वारा मंगलवार को भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो सकी. इससे पहले भाजपा बिहार में अपने पहले ही 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है. इसके अलावा बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी उम्मीदवार को सिंबल बांट रही हैं. मंगलवार को JDU ने 14 उम्मीदवारों को अपने सिंबल बांटे हैं. जिनमें खास बात यह है कि JDU ने सीट बंटवारे में चिराग के खाते में गई गायघाट विधान सभा सीट पर चिराग के ही उम्मीदवार कोमल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है. कोमल सिंह LJP(R) सांसद वीणा देवी की बेटी है. इसके अलावा मंगलवार को हिन्दुस्तान अवामी मोर्चा (HAM) पार्टी ने सभी छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
इन 14 सीटों पर बांटा गया सिंबल
मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 14 उम्मीदवारों को सिंबल बांटे हैं. जिनमें सूर्यगढ़ा विधान सभा सीट पर रामानंद मंडल को, जमालपुर विधान सभा सीट पर नचिकेता मंडल को, मटिहानी विधान सभा सीट पर राजकुमार सिंह को, राजगीर विधान सभा सीट पर कौशल किशोर को, हसनपुर विधान सभा सीट पर राजकुमार राय को, बरौली विधान सभा सीट पर मंजीत सिंह को, बेलदौर विधान सभा सीट पर पन्ना सिंह पटेल को, मसौढ़ी विधान सभा सीट पर अरुण मांझी को, फुलवारी शरीफ विधान सभा सीट पर श्याम रजक को, गायघाट विधान सभा सीट पर कोमल सिंह को, कुचायकोट विधान सभा सीट पर अमरेंद्र पांडे को, मांझी विधान सभा सीट पर रणधीर सिंह को, हथुआ विधान सभा सीट पर रामसेवक सिंह को और आलम नगर विधान सभा सीट पर नरेंद्र नारायण को सिंबल बांटे हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार में BJP की पहली सूची पर बवाल, टिकट कटने पर रामसूरत राय के समर्थकों ने किया हंगामा
नीतीश कुमार सीट बंटवारें से नाराज
एनडीए में सीट बंटवारे से नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहें है। बताया गया है कि नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में राजगीर सीट पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी. दरअसल राजगीर JDU की सिटिंग सीट है, लेकिन सीट बंटवारे में यह सीट LJP(R) इसे अपने खाते में चली गई. इसके साथ ही नीतीश कुमार मोरवा विधानसभा सीट और तारापुर विधानसभा सीट को लेकर भी विवाद बताया गया है, ये दोनों सीटें लोजपा के पास हैं और इस सीट पर जेडीयू का कब्जा है. कहा जा रहा है कि JDU मोरवा सीट भी चिराग पासवान को नहीं देना चाहती है. तारापुर विधानसभा सीट पर JDU की जीती हुई सीट है. वहीं नीतीश कुमार की नाराजगी पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का कहना है कि सीएम प्रसन्न हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: महागठबंधन में कहां फंसा है सीटों पर पेंच? RJD के सिंबल बांटने से नाराज कांग्रेस
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines