Nitish Kumar Contest Lok Sabha Elections From Phulpur: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? दरअसल, इस संबंध में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने पहले संकेत दिया था। अब फाफामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी रोहित किसान ने मांग की है कि नीतीश कुमार को फूलपुर से चुनाव लड़ाया जाए। पटना में जनता दल यूनाइडेट के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है- आपका आगमन… सौभाग्य हमारा। फूलपुर लोकसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हार्दिक स्वागत है।
पोस्टर पर निवेदक के रूप में रोहित किसान का नाम लिखा गया है। इस संबंध में रोहित किसान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि फूलपुर से नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव लड़ें। अगर ऐसा होता है तो भाजपा को बिहार और यूपी में एक साथ कड़ी टक्कर मिलेगी।
नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर क्या बोले JDU के राष्ट्रीय सचिव
रोहित किसान से पहले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश की जनता और जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता नीतीश कुमार को फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाने की इच्छा रखते हैं। वहीं, JDU के राष्ट्रीय सचिव और MLC रवींद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता फूलपुर के लोगों की मांग और भावना की कद्र करते हैं।
रवींद्र सिंह ने कहा कि फूलपुर की जनता की मांग अपनी जगह है, लेकिन कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, ये I.N.D.I.A गठबंधन तय करेगा। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति ही तय करेगी कि कौन सा नेता, कहां से चुनाव मैदान में उतरेगा। बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन समन्वय समिति में जनता दल यूनाइडेट (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी शामिल हैं। समन्वय समिति की पहली बैठक एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में हुई थी।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines