Nitish Kumar CM Oath : बिहार में दो दिनों से जारी राजनीतिक ड्रामा अब थम गया है। नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं, जिससे बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार की टूट गई। राज्य में फिर एनडीए की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
पटना के राज्यभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम के रूप में शपथ ली। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए।
यह भी पढ़ें : ‘पलटिस कुमार को भी ‘गिरगिट रत्न’ से…’, तेज प्रताप का तंज
इंडिया गठबंधन का हुआ अंत
नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। नीतीश कुमार के शपथ लेते ही बिहार में पुरानी इंडिया गठबंधन सरकार का अंत हो गया और एक बार फिर बीजेपी के सपोर्ट से नीतीश की सरकार बन गई।
ये नेता भी बने मंत्री
जदयू के विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही आरजेडी के बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार भी मंत्री बनाए गए। बीजेपी की ओर से डॉ. प्रेम कुमार को भी नीतीश सरकार में जगह मिली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया गया। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और अन्य नेता मौजूद रहें।
संबंधित खबरें
क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines