Bihar assembly elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में भी घमासान मचा हुआ है। नेताओं के बयान लगातार सियासी सरगर्मियां बढ़ा रहे हैं। सीएम पद को लेकर महागठबंधन में भी खींचतान की स्थिति है। इस बीच एनडीए सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि चुनाव में जेडीयू फर्स्ट डिवीजन आए या थर्ड, सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे। चाहे जैसे भी बनें। इसको लेकर किसी को संकोच नहीं होना चाहिए।
दाल में कुछ तो काला है
बता दें कि जब से नीतीश ने एनडीए में वापसी की है तब से ही यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार 2025 में चुनाव के बाद सीएम बनेंगे। इसमें बीजेपी की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। समय-समय पर बीजेपी में कई नेताओं के बयान ऐसे आए हैं जिससे नीतीश और उनकी पार्टी को लगा कि दाल में कुछ तो काला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर कहा कि चुनाव हम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लड़ेंगे लेकिन सीएम का फैसला चुनाव के बाद होगा। इसके बाद शाम होते-होते उन्होंने अपना बयान बदल दिया था। बाद में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे।
अमित शाह के बयान ने बढ़ाई चिंता
इससे पहले एक कॉन्क्लेव में जब गृहमंत्री अमित शाह से सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन चुनाव के बाद बीजेपी का पार्लियामेंट बोर्ड सीएम फेस तय करेगा। उनके इस बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार की चिंताएं बढ़ गई। क्योंकि बीजेपी में अमित शाह वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनका बयान अपने आप में मायने रखता है। इसके बाद कई मौकों पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने कहा कि सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे लेकिन नीतीश कुमार अभी भी असंतुष्ट हैं।
ये भी पढ़ेंः चुनाव आयोग ने ट्रांसफर पर बिहार सरकार को क्यों चेताया? इन पदों के लिए अनुमति लेने की कही बात
महाराष्ट्र प्रकरण के बाद चिंतित हैं नीतीश कुमार
कुछ समय पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। तब उन्होंने भी नीतीश की दावेदारी पर मुहर लगाई थी। इसके अलावा पिछले दिनों राजनाथ सिंह ने बिहार में बीजेपी की बड़ी बैठक को संबोधित किया था उन्होंने भी बतौर सीएम नीतीश का नाम ही लिया था। ऐसे में सवाल यह है कि नीतीश कुमार चिंतित क्यों हैं?
सीएम नीतीश कुमार हाल ही में हुए महाराष्ट्र प्रकरण के बाद भी काफी चिंतित है। दरअसल चुनाव से पहले यह तय नहीं हुआ कि सीएम कौन बनेगा? ऐसे में एनडीए की जीत के बाद महाराष्ट्र में शिंदे और बीजेपी में सीएम पद को लेकर काफी तनातनी की स्थिति रही।
ये भी पढ़ेंः ‘मोदी जी ओ मोदी जी, अपराध से बचाए नहीं…’, तेजस्वी यादव ने गाना शेयर कर पीएम पर कसा तंज
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines